Sheohar News :- शिवहर में एक डॉक्टर पर बच्ची की मौत के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप है। माता-पिता ने अस्पताल पर इलाज की जगह खानापूर्ति करने का आरोप लगा रहे है।पुलिस जांच कर रही है।
बुधवार की रात्रि शिवहर नगर परिषद स्थित वार्ड 05 के निवासी प्रमोद साह की पुत्री पिंकी कुमारी को हार्ट अटैक आया,प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपास मे शादी थी डीजे की आवाज पिंकी हाट अटैक फिर आनन-फ़ानन बाइक पर सवार करके बच्ची को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल लाया गया लेकिन सही तरीके से इलाज नहीं होने की वजह से चिकित्सक की लापरवाही की वजह से बच्ची की मौत हो गई।
http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/sheohar-news-police-will-keep-a-close-watch-on-social-media-meeting-the-peace-committee-meeting-on-bakrid-at-hiramma/
मृतिका के परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने वहां खूब हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। परिजन बहुत दुखी थे और रो-रोकर बुरा हाल था। साथ ही, स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हो गए और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
इस घटना की जानकारी जैसे ही शिवहर नगर परिषद के सभापति राजन नंदन सिंह को ही वह तुरंत अस्पताल पहुंचे सभापति ने बताया कि अस्पताल और डॉ की लापरवाही से बच्ची की मौत हुई है। मैं सुनिश्चित करता हूं कि इन सभी पर कार्रवाई हो मैं जिला पदाधिकारी से मिलकर इन सभी के खिलाफ आवेदन दूंगा।
सूचना मिलने पर शिवहर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, हंगामा शांत कराया।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







