बड़ी खबर
World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल Mohan bhagvat :- मोहन भागवत की Z+ सुरक्षा पर बॉम्बे हाईकोर्ट का सख्त रुख, PIL को बताया ‘प्रेरित’ Weather today :- आज का मौसम उत्तर में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप, पूर्वोत्तर में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट PM Modi jhalmuri :- पीएम मोदी ने बीच सड़क रुककर चखी बंगाल की मशहूर झालमुड़ी! भेलपुरी से कितनी अलग है ये चटपटा स्ट्रीट फूड?

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत, पांच घायल

Mirzapur News :- मिर्जापुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगी बहनों की मौत, पांच घायल

Mirzapur News :- जनपद मिर्जापुर के हलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नंदन मझिगवां उचका मोहल्ले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

हलिया थाना क्षेत्र के नंदन मझिगवां उचका मोहल्ले में नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे सभी, हादसे से मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी लोग घर के बाहर एक नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे, तभी तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि 10 और 11 वर्ष की दो मासूम बहनों की मौके पर ही जान चली गई।

घायलों को तत्काल हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम लालगंज संजीव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए।

Dipika Kakkar diagnosed cancer :- दीपिका कक्कड़ को हुआ कैंसर, बेटे की समझदारी ने छू लिया दिल

पुलिस ने दोनों मृतक बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं।

प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया गया है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग