शिवहर में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा की अनोखी पहल:- आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देने और पुलिस से जुड़े मामलों का मौके पर ही समाधान करने के उद्देश्य से शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा एक नई और सराहनीय पहल की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने पंचायतवार ‘जनता दरबार’ कार्यक्रम का आयोजन करते हुए गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद स्थापित करना शुरू किया है, जिससे जनता और पुलिस प्रशासन के बीच भरोसे की एक मजबूत कड़ी बन रही है।
गुरुवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा फतेहपुर थाना क्षेत्र के परराही और हिरम्मा थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव पहुंचे। यहां आयोजित जनता दरबार में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक प्रेम शंकर सिंह, एसडीपीओ सुशील कुमार, तरियानी अंचल निरीक्षक अभय कुमार सिंह, हिरम्मा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार और अन्य अनुसंधानकर्ता भी मौजूद रहे।
जनता दरबार की शुरुआत और उद्देश्य
जनता दरबार कार्यक्रम की शुरुआत फरवरी महीने में की गई थी, जिसका उद्देश्य था— पुलिस से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों को थानों के चक्कर न काटने पड़े, बल्कि प्रशासन खुद उनके द्वार पर पहुंचे। इस पहल के तहत एसपी शैलेश कुमार सिन्हा अब तक शिवहर जिला के विभिन्न पंचायतों में जाकर सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुन चुके हैं। अप्रैल और मई महीने में इस कार्यक्रम को दोबारा शुरू किया गया है ताकि हर पंचायत तक इस सेवा का लाभ पहुंचे।
एसपी सिन्हा का कहना है, “हमारा लक्ष्य सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझकर उनका समय पर और पारदर्शी समाधान करना भी है। जब हम खुद लोगों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनते हैं, तो भरोसा बढ़ता है और पुलिस-जनसंपर्क भी बेहतर होता है।”

जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी
दुम्मा गांव में आयोजित जनता दरबार में आसपास के पंचायतों के मुखिया, सरपंच और राजनीतिक प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इनमें हिरौता दुम्मा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार, माधोपुर छाता पंचायत के मुखिया नीरज कुमार सिंह, अटकोनी पंचायत से नथूनी चौधरी, पोझीया पंचायत के मुखिया इफ्तेखार अहमद, अटकोनी सरपंच व लोजपा प्रखंड अध्यक्ष राकेश रमन उर्फ राजू वर्मा, जदयू नेता अखिलेश कुमार, रमेश कुमार पैक्स अध्यक्ष और पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय साह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
Operation sindoor :- आतंक के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्रवाई :- राजेश कु सुन्दरका
इन सभी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने पंचायत से सैकड़ों लोगों को जनता दरबार में लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी के समक्ष विभिन्न प्रकार की समस्याओं को रखा। चाहे वह घरेलू विवाद हो, भूमि विवाद, साइबर क्राइम, महिला उत्पीड़न, या किसी भी प्रकार की पुलिसिया लापरवाही— सभी मामलों को गंभीरता से लिया गया और त्वरित कार्रवाई की गई।
समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान
इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि अधिकतर मामलों का समाधान उसी वक्त किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देकर कार्रवाई शुरू कराई जाती है। इससे न केवल समय की बचत होती है, बल्कि लोगों में विश्वास भी जागता है कि प्रशासन उनकी आवाज सुन रहा है।
गुरुवार को हुए जनता दरबार में जमीन विवाद से लेकर महिला संबंधित अपराधों तक कुल दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं कई लंबित मामलों को तेजी से निष्पादित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जनता दरबार की तिथि और स्थल की घोषणा
शिवहर पुलिस अधीक्षक ने सभी पंचायतों में जनता दरबार आयोजित करने के लिए तिथियों और स्थलों का निर्धारण भी कर लिया है। इसके लिए संबंधित थानों और पंचायत प्रतिनिधियों को सूचित किया जा रहा है ताकि लोगों को पूर्व जानकारी मिल सके और वे समय पर अपनी समस्या लेकर पहुंच सकें।
भविष्य की योजना
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का यह अभियान आने वाले महीनों में और भी व्यापक रूप ले सकता है। उनका उद्देश्य है कि हर पंचायत के हर नागरिक को न्याय मिले और उन्हें थानों के चक्कर न काटने पड़े। यह पहल न केवल प्रशासनिक दृष्टि से सराहनीय है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी को भी कम करने में मील का पत्थर साबित हो रही है।
धर्मशाला में IPL मैच रद्द: पाकिस्तान की उकसावे की कार्रवाई और भारत की मुंहतोड़ जवाबी रणनीति
इस तरह की पहलें अगर पूरे राज्य में लागू की जाएं, तो न सिर्फ अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सकता है, बल्कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और संवेदनशीलता भी स्थापित की जा सकती है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







