बड़ी खबर
सचिन पायलट :- पंजाब के स्कूलों की जांच पर सियासी घमासान, सचिन पायलट ने CJP नेता सौरभ दास को दी चुनौती Mirzapur news :- मीरजापुर में युवक को जंगल में ले जाकर पीटने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार ISRO Alert: अक्टूबर से दिसंबर के बीच 3 चक्रवात का खतरा, 83% ज्यादा ताकतवर होने का दावा; भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन

Home » टेक्नोलॉजी » India’s space station :- इस दिन तैयार हो जाएगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन, इसरो अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

India’s space station :- इस दिन तैयार हो जाएगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन, इसरो अध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

India’s space station :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग के सचिव डॉ. वी नारायणन ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश विश्व के पहले पांच देशों में शामिल हो गया है। हम न केवल अपने बल्कि दूसरे देशों के लिए भी सेटेलाइट तैयार कर रहे हैं।

भारत स्पेस लीडर बन रहा है। हमारी योजना वर्ष 2035 तक खुद का अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की है। साथ ही वर्ष 2040 में किसी भारतीय को चांद पर उतारने की योजना पर भी काम चल रहा है।

शुक्र के अध्ययन की तैयारी

इसरो चंद्रयान-4 पर भी काम कर रहा है। इसके अलावा शुक्र ग्रह के भी अध्ययन की तैयारी है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में छठे भारतीय ग्रह विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर इसरो प्रमुख डॉ. वी नारायणन ने कहा कि भारत अत्याधुनिक तकनीकों को विकसित करने में सबसे आगे है। यह हमारे ग्रह मिशनों और अंतरिक्ष अन्वेषणों को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है।

20 देशों के लिए सेटेलाइट बना रहा भारत

इसरो वी-20 क्लाइमेट सेटेलाइट को तैयार कर रहा है। इसे 20 देशों के लिए बनाया जा रहा है। इसमें भारत की अहम भूमिका है। इसरो की आगामी योजनाओं को सामने रखते हुए डॉ. नारायणन ने कहा कि अंतरिक्ष योजना के तहत देश में अगले तीन वर्ष के दौरान 27 नए सेटेलाइट लांच करने की तैयारी है।

Ravindra jadeja IND VS AUS :- रविंद्र जडेजा के हाथ में लगा था टेप, अंपायर बोले पहले हटाओ फिर फेंको बाॅल, फिर जो हुआ

34 देशों को तकनीक दे रहा भारत

इसरो प्रमुख ने कहा कि हम अंतरिक्ष विज्ञान में अपनी तकनीक 34 देशों को दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसरो दो कमर्शियल रॉकेट भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और तकनीक का लाभ आम आदमी तक पहुंचाया जाना चाहिए।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग