बड़ी खबर
Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- किसानों के धरने के बाद भी नहीं हटा अस्थाई टोल प्लाजा

Mirzapur news :- किसानों के धरने के बाद भी नहीं हटा अस्थाई टोल प्लाजा

Mirzapur news :- [रिपोर्टर तारा त्रिपाठी] वनस्थली महाविद्यालय के समीप स्टेट हाई वे 5Aपर लगाया गया अस्थाई टोल प्लाजा अब अहरौरा के माथे पर कलंक बनता जा रहा है। इसी हाई वे पर फत्तेपुर में स्थाई रूप से एक टोल प्लाजा पहले से ही लगाया गया है। डीपीआर के नियमानुसार दो टोल प्लाजा के बीच की दूरी60किमी होनी चाहिए किन्तु फत्तेपुर और अहरौरा के टोल प्लाजा के बीच की दूरी महज लगभग 16किमी की ही है। अहरौरा टोल प्लाजा को अस्थाई रूप से यह कहकर लगाया गया था कि इधर से गाड़ियों का लिकेज है।

गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिये जमुई से निकल जातीं हैं। जब लीकेज समाप्त हो जायेगा तो अहरौरा का अस्थाई टोल प्लाजा हटा लिया जायेगा। अब जब NH7पर कैलहट में टोल प्लाजा लग गया तो अहरौरा का अस्थाई टोल प्लाजा हटाया जाय किन्तु लिकेज समाप्त हो जाने के बाद भी जब यह टोल प्लाजा नहीं हटा तो जनमानस में आक्रोश बढ़ने लगा और बे अपने मांग-पत्र और विरोध पत्र के द्वारा संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने की बात कहीं। इतना ही नहीं बल्कि यह भी अवगत कराया गया कि बड़ी गाड़ियों से टोल टैक्स तो लिया ही जा रहा है किन्तु छोटे किसान, व्यापारी, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्भार, मूर्ति कलाकार अपने सामान को जब स्थानीय बाजार में ले जाते है तो उन्हें भी टोल टैक्स देना पड़ता है। उनका सामान बाजार में मंहंगा पड़ता है।

उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। विरोध -पत्र जनप्रतिनिधियों तक भेजा गया।जब कोई असर नहीं पड़ा तो अंत में इस अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने का बीणा भारतीय किसान यूनियन मीरजापुर ने उठाया।

भारतीय किसान यूनियन मीरजापुर ने इस अस्थाई टोल प्लाजा को हटाने के लिए जनपद का अब तक का सबसे बड़ा 77 दिनों का धरना चलाया और कहा कि यह टोल प्लाजा अवैध है जब तक यह नहीं हटेगा तब तक हम नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम वित्त व उप जिलाधिकारी भी आये। सभी ने आश्वासन दिया किन्तु आज तक यह टोल प्लाजा धन उगाही का अड्डा बना हुआ है और अहरौरा के माथे पर यह कलंक है।

Mahakumbh 2025 :- अर्द्धसैनिक बलों को माघी पूर्णिमा स्नान की कमान, जानिए 12 फरवरी को कैसी होगी सुरक्षा और व्यवस्था?

इस संबंध में जब किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धरना स्थगित हुआ है समाप्त नहीं हुआ है। हम शीघ्र ही इससे बड़े धरने की तैयारी में जुटे हैं। इस बार हम रहेंगे या फिर यह अस्थाई टोल प्लाजा। हम अहरौरा के माथे पर का अस्थाई टोल प्लाजा के कलंक को मिटा कर ही रहेगें और कितनों के धन उगाही वाले चेहरे को बेनकाब करेंगे।

संसदीय चुनाव के दरमियान सांसद अनुप्रिया पटेल ने इस टोल प्लाजा को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र चुनाव के समय था किसानो का मुख्य मुद्दा मिर्जापुर के चुनाव का जिस पर सांसद ने लिया था एक्शन।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग