बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- रोहनिया के दो गाँवो में धड़ल्ले से जारी है जुआ का खेल, युवा वर्ग को भी लगी लत

Varanasi news :- रोहनिया के दो गाँवो में धड़ल्ले से जारी है जुआ का खेल, युवा वर्ग को भी लगी लत

Varanasi news :- [रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता] रोहनिया थाना क्षेत्र के फरीदपुर व केशरीपुर गाँव मे इन दिनों जुआ का प्रचलन धड़ल्ले से शुरू हो गया है।रोहनिया क्षेत्र के कई स्थानों पर धड़ल्ले से जुआरियों का जमावड़ा लगने लगा है।इससे क्षेत्र में चोरी,डकैती,छिनैती की घटनाओं में बढ़ोतरी की आशंका प्रबल बन गई है।रोहनिया क्षेत्र के फरीदपुर केशरीपुर गांव में इन दिनों काफी संख्या में क्षेत्र के साथ बाहरी लोग भी जुआ खेलने के लिए बेखौफ तरीके से पहुंच रहे हैं।

इससे गांव के भोले-भाले युवा भी जुआ के जद में आने लगे है।ग्रामीणों की मानें तो उपरोक्त क्षेत्र सहित आस पास के थाना क्षेत्रो व पड़ोसी जिलों से जुआरी काफी संख्या में जुआ खेलने के लिए फरीदपुर केशरीपुर पहुंच रहे हैं।स्थानीय ग्रामीणों की माने तो दोनों गाँवो में रोजाना चार से पाँच लाख तक का जुआ का खेल धड़ल्ले से हो रहा है।इससे गांव का माहौल भी खराब होता दिख रहा है।

वही इस बाबत सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जुआरियों की धरपकड़ के लिए रोहनिया थाना पुलिस अभियान चला रही है,उन्होंने कहा कि जुआ खेलने की सूचना मिलते ही संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी और इसमें जो भी पकड़े जाएंगे उनके विरुद्ध पुलिस नियम संवत कार्यवाही करेगी।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग