बड़ी खबर
Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला

Home » राजस्थान » Weather update :- राजस्थान में शीतलहर का कहर: फतेहपुर माइनस 1° पर, 8 शहरों में पारा 10° से नीचे

Weather update :- राजस्थान में शीतलहर का कहर: फतेहपुर माइनस 1° पर, 8 शहरों में पारा 10° से नीचे

Weather update :- जयपुर, 11 दिसंबर राजस्थान में जारी शीतलहर से आठ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। फतेहपुर में बीती रात सबसे सर्द रही, जहां पारा माइनस 1 डिग्री तक गिर गया। ठंड के चलते बाल्टियों का पानी तक जम गया। शीतलहर के कारण चूरू और सीकर में कारों पर बर्फ की पतली परत देखने को मिली। तेज ठंड ने शेखावाटी क्षेत्र के जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। कई इलाकों में पाला पड़ने की खबरें भी सामने आई हैं। 12 और 13 दिसंबर को प्रदेश में कोल्ड वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान, 21 शहरों में ठंड का कहर

जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक, पिलानी, सीकर, चूरू, फतेहपुर, संगरिया, सिरोही, करौली और माउंट आबू में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे चला गया। वहीं, प्रदेश के 21 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया। शीतलहर के चलते सुबह और शाम की ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने 12 और 13 दिसंबर को 15 जिलों में कोल्ड वेव का असर बने रहने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 14 दिसंबर से ठंड के प्रकोप में कमी आने की संभावना है।

फतेहपुर में माइनस तापमान, शेखावाटी में जमी बर्फ

कृषि अनुसंधान केंद्र, फतेहपुर ने बुधवार को माइनस 1 डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया। खुले आसमान के नीचे पानी की बूंदें जम गईं और खेतों में बाउंड्री पर बर्फ जमने लगी। सीकर में भी पारा 1 डिग्री पर दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते नजर आए।

राज्य में शुष्क मौसम, 48 घंटे तक ठंड बढ़ने के आसार

राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। कई जगहों पर शीत दिन और शीतलहर दर्ज की गई। आगामी 48 घंटों में उत्तर से चलने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। अगले 4-5 दिनों तक कुछ इलाकों में शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

Mirzapur news :- रेलवे लाइन पर युवक का मिला छत बिछत शव, अगले दिन शादी के लिए लड़की पक्ष आने वाला था

जयपुर में ठंड का प्रकोप जारी

जयपुर में कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को दिनभर मध्यम गति की सर्द हवाएं चलती रहीं। रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहा। शीतलहर के चलते आने वाले दिनों में जयपुर का पारा और गिर सकता है।

सर्दी से मरीजों की संख्या में इजाफा

शीतलहर और ठंड के कारण प्रदेश में अस्थमा (सीओपीडी) और हृदय रोग (कार्डियक) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सांस फूलने और सीने में दर्द जैसी समस्याओं के साथ मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने इन रोगियों को सुबह-शाम घर पर रहने और धूप निकलने के बाद ही बाहर निकलने की सलाह दी है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

सबसे ठंडे शहर:

फतेहपुर: -1

सीकर: 1.5

चूरू: 1.8

संगरिया: 2.5

पिलानी: 2.8

अन्य प्रमुख शहर:

माउंट आबू: 3

करौली: 3.3

सिरोही: 4.3

अलवर: 5

बारां: 5

चित्तौड़गढ़: 5.2

श्रीगंगानगर: 5.2

भीलवाड़ा: 5.6

डबोक: 5.6

धौलपुर: 6.4

बीकानेर: 7.4

जैसलमेर: 7.4

जालौर: 7.6

कोटा: 7.7

जयपुर: 8

डूंगरपुर: 8.2

अजमेर: 8.2

डूंगरपुर: 8.8

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग