बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » राष्ट्रीय » Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?

Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?

Ratan Tata Net Worth in hindi: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की उम्र में 09 अक्टूबर की रात निधन हो गया है। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा का नाम सुनते ही हमारे मन में भारतीय उद्योग जगत का एक ऐसा चेहरा उभर आता है, जो न केवल अपनी कारोबारी कुशलता के लिए जाना जाता है बल्कि अपने समाजसेवा और विनम्रता के कारण भी लोगों के दिलों में एक खास जगह रखते हैं। रतन टाटा अपने पीछे अथाह संपत्ति छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद ये बात हर कोई जानना चाहता है कि उनका उत्तराधिकारी यानी उनका वारिस कौन होगा? अब कौन उनके जाने के बाद उनकी संपत्ति को संभालेगा? आइए जानते हैं कि रतन टाटा अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और कौन अब उनकी शानदार विरासत कौन बढ़ाएगा?

कितनी संपत्ति छोड़ गए रतन टाटा 

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके रतन टाटा ने भारत में बिजनेस का मतलब ही बदल दिया है। वह हमेशा से बिजनेस से ज्यादा समाज के प्रति अपने दायित्व को महत्व देते आए हैं।इस वजह से रतन टाटा की कुल संपत्ति का आंकलन करना कठिन हो जाता है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक रतन टाटा अपने पीछे 3,800 करोड़ करोड़ रुपये छोड़ गए हैं। उनकी संपत्ति $5.4 बिलियन डॉलर के आसपास माना जाता है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/ratan-tata-death-news-shocked-by-ratan-tatas-demise-his-girlfriend-showed-her-pain-in-the-post/

रतन टाटा का नाम भारत ही बल्कि एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में आता था। लेकिन उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर उनके नाम से नहीं जुड़ा है। इसका कारण है कि टाटा ग्रुप की अधिकांश कंपनियां टाटा ट्रस्ट के अधीन आती हैं। टाटा ट्रस्ट, टाटा संस के करीब 66 प्रतिशत शेयरों का मालिक है और इन शेयरों से होने वाली आय का उपयोग मुख्यतः समाज कल्याण में किया जाता है। इस कारण से रतन टाटा की व्यक्तिगत नेटवर्थ की तुलना में टाटा ग्रुप का सामूहिक संपत्ति अधिक दिखाई देता है। रतन टाटा अपनी अथाह संपत्ति के बावजूद, साधारण जीवनशैली और टाटा ट्रस्ट के जरिए धर्मार्थ कार्यों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।

Tata Group Market value: टाटा ग्रुप का सामूहिक मार्केट वैल्यू

यदि टाटा ग्रुप के सामूहिक मूल्य की बात करें, तो इस समूह का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 300 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी 24 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक है। टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाइटन, टाटा पावर जैसी अनेक कंपनियां इस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिनका भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ा नाम है। टाटा ग्रुप न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है।

Ratan Tata Successor: कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी?

माया टाटा (Maya Tata) को टाटा समूह की संपत्तियों का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है और ऐसा समझा जा रहा है कि रतन टाटा उन्हें समूह का नेतृत्व करने के लिए तैयार कर रहे थे। माया, रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की बहन आलू मिस्त्री की बेटी हैं।

Ratan Tata News :- हम उनकी विरासत को याद रखेंगे’, कॉर्नेल यूनिवर्सिटी ने अपने पुराने छात्र, रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि..

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग