Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news :- नए तैनात एसपी दीपक भूकर ने कसा शिकंजा, सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Unnao news :- नए तैनात एसपी दीपक भूकर ने कसा शिकंजा, सात पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

Unnao news :- उन्नाव में एसपी दीपक भूकर अपराधियों पर कार्रवाई करने के साथ ही विभागीय नियमों के सख्त अनुपालन को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। मंगलवार को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले और नशे की हालत में पाए गए सात सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही इन सिपाहियों पर विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

निलंबित किए गए सात पुलिसकर्मी 

पुलिस विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि एसपी द्वारा किए गए निरीक्षण में पीआरवी-6118, थाना दही के सिपाही मुख्य आरक्षी धर्मपाल, आरक्षी धर्मेंद्र कुमार, और आरक्षी मुकेश कुमार को ड्यूटी के दौरान वाहन में बैठे हुए पाया गया, जबकि नियमों के अनुसार एक कर्मी पीआरवी वाहन के अंदर और बाकी बाहर तैनात रहने चाहिए थे। इस लापरवाही के कारण एसपी ने तत्काल इन्हें निलंबित कर दिया, ताकि अनुशासन और कर्तव्य पालन में सुधार हो सके।

हो रही विभागीय जांच

विभागीय जांच बैठा दी गई है। वहीं, पीआरवी-2918 हसनगंज में नियुक्त मुख्य आरक्षी व चालक वीर प्रताप बीती 16 सितंबर को शराब के नशे में ड्यूटी करते मिले। मेडिकल रिपोर्ट में डाक्टर ने उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि की। उन्नाव में एसपी दीपक भूकर द्वारा लगातार की जा रही सख्त कार्रवाईयों के क्रम में, 23 सितंबर को पुरवा मोड़ स्थित डायवर्जन पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दरोगा राम प्रताप राणा, मुख्य आरक्षी मोहम्मद तारिक, और माधव सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इनकी ड्यूटी डायवर्जन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगाई गई थी, लेकिन निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहां जाम लगा हुआ था और डायवर्जन सही तरीके से नहीं किया जा रहा था, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य योग आज, इन 5 कामों को करने से बढ़ेगी धन-दौलत… – Suryodaya samachar

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/guru-pushya-yoga-2024-guru-pushya-yoga-doing-these-5-things-today-will-increase-your-wealth/

लापरवाही और अनुशासनहीनता पड़ी भारी 

एसपी ने इन कर्मियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए सभी को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच शुरू कर दी है। एसपी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, और अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्यों में अधिक सतर्कता बरतने के लिए प्रेरित हुए हैं।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग