बड़ी खबर
Uttar pradesh News :- गोरखपुर से सीएम योगी का सख्त संदेश: अपराधियों के लिए यूपी में नहीं कोई जगह, सुरक्षा मॉडल बना देश की मिसाल UP ESMA :- यूपी में 6 महीने तक हड़ताल पर रोक, सरकार ने लागू किया ESMA, कर्मचारियों के आंदोलन पर सख्ती Khan Sir :- पटना में कोचिंग संस्थानों के विवाद ने पकड़ा तूल, खान सर के सेंटर पर हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार Peddi Movie :- रिलीज से पहले ‘पेड्डी’ पर विवाद! विदेशी समीक्षक की निगेटिव रेटिंग से भड़के राम चरण के फैंस Weather Alert :- 4 जून का मौसम अलर्ट, दिल्ली-NCR को गर्मी से राहत, 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी Mirzapur News :- अहरौरा में सपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao News:– योगी सरकार ने उन्नाव जिले में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना को दी मंजूरी…

Unnao News:– योगी सरकार ने उन्नाव जिले में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना को दी मंजूरी…

Unnao News:– (लखनऊ) योगी सरकार ने उन्नाव जिले में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी कैबिनेट द्वारा बाई सर्कुलेशन प्रक्रिया के तहत प्रदान की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए प्राधिकार पत्र सौंपा है।

लखनऊ: इस नए विश्वविद्यालय का परिसर लखनऊ-कानपुर हाईवे के किनारे 63.53 एकड़ भूमि पर स्थापित किया जाएगा, जो उन्नाव जिले के ग्राम पदसंदन, तहसील हसनगंज में स्थित है। यह विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।

Unnao News: शुरु होगा एक नया अध्याय…

इस विश्वविद्यालय का नाम उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची-2 में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि इस फैसले से प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू होगा, जिससे रोजगार के अवसर और भविष्य की संभावनाएं बढ़ेंगी। विश्वविद्यालय के संचालन की अनुमति विशेष सचिव की अधिसूचना के तहत दी गई है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/up-electricity-rate-hike-so-people-of-up-get-ready-electricity-rates-are-getting-expensive/

Unnao News: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आएगी क्रांति…

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार का यह निर्णय प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी साबित होगा। इससे न केवल प्रदेश के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिलेगी, बल्कि इससे प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और विस्तार के लिए प्रयासरत है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की उन्नाव में स्थापना प्रदेश के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय साबित होगी। इससे प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता में वृद्धि होगी, जो उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और भविष्य के बेहतर अवसर लेकर आएगी। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, उन्नाव की स्थापना से छात्रों को अत्याधुनिक शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा। यह विश्वविद्यालय छात्रों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेगा।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय प्रदेश के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी द्वारा 19 सितंबर, 2024 को सीयू इंटरनेशनल एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव/चेयरमैन को एड्रेस करते हुए अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार, निजी क्षेत्र के अंतर्गत “चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, उन्नाव” का नाम उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (सातवां संशोधन) अध्यादेश, 2024 के तहत उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 की अनुसूची-2 में क्रमांक 45 पर सम्मिलित किया गया है।

Unnao news :- उन्नाव में हुसैन नगर चौराहे पर हुआ भीषण एक्सीडेंट, पल्टी स्कॉर्पियो

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग