Mirzapur news :- ड्रमंडगंज बाजार स्थित रामलीला मंच पर गणेश चतुर्थी को स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का सोमवार को भक्तों ने शोभा यात्रा निकालकर गाजे-बाजे के साथ सेवटी नदी के दुर्गा घाट पर विसर्जन कर दिया। गणेश चतुर्थी के समापन पर शोभा यात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है। विसर्जन का यह आयोजन धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है। शोभा यात्रा में श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा को सजाकर बैंड-बाजे, नाच-गाने के साथ जुलूस के रूप में नदी, तालाब, समुद्र या किसी जलाशय की ओर ले जाते हैं।
https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/mirzapur-news-divisional-udyog-bandhu-meeting-concluded-under-the-chairmanship-of-divisional-commissioner/
लगते हैं गणपति बप्पा मोरया के नारे
(Anant chaturdashi 2024 ) इस दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” जैसे जयकारे लगाते हुए भगवान गणेश को विदा करते हैं। यह यात्रा गणपति के स्वागत से लेकर उनके विसर्जन तक के आभार और पुनः उनके आगमन की कामना का प्रतीक होती है।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रही। भक्ति गीतों पर एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाए।भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व आरती के पश्चात शाम पांच बजे गणेश उत्सव समिति द्वारा मूर्ति विसर्जन हेतु शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकाली गई। एसडीएम लालगंज गुलाब चंद्र व सीओ अशोक कुमार सिंह ने मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर प्रतिमा विसर्जन हेतु सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कई अधिकारी मौके पर मौजूद:-
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थानाध्यक्ष अरविंद सरोज, एसआइ भरत राय, काशी सिंह सहित पुलिस व पीएसी के जवानों संग मुस्तैद रहे। शोभा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपुल सिंह ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, सुरेश केशरी, लवकुश केसरी,पिंटू केसरी,तारकेश्वर केसरी धीरज केसरी, अनूप केसरी,प्रतिमा सिंह,नेहा गुप्ता, ओम चौरसिया आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें :- ⬇️
संवाद सूत्र – तारा त्रिपाठी, मिर्जापुर।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







