Home » राष्ट्रीय » 18 वर्ष से कम युवकों वाली युवतियों के वाहन चलाने पर आज से लगेगी चेकिंग, लगाया गया सख्त प्रतिबंध…………

18 वर्ष से कम युवकों वाली युवतियों के वाहन चलाने पर आज से लगेगी चेकिंग, लगाया गया सख्त प्रतिबंध…………

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- योगी आदित्यनाथ सरकार ने नाबालिगों के वाहन चलाने पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। यदि कोई भी 18 वर्ष से कम का युवक व युवती गाड़ी चलाते पाए गए तो उनके अभिभावकों को भी सजा दी जाएगी। नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकने के लिए आरटीओ प्रवर्तन की ओर से गुरुवार को चेकिंग अभियान शुरू कराया गया, जो सात जनवरी तक चलेगा। पहले दिन शहर में विभिन्न स्कूलों के बाहर और चौराहों के आसपास चेकिंग की गई। इस दौरान कम नाबालिग ही स्कूटी, बाइक और ई रिक्शा चलाते मिले। जो पकड़े भी गए, उनके अभिभावकों को फोन कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया। हिदायत देकर छोड़ने पर यह कहा गया कि दोबारा ऐसा करता पाया गया तो उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हो सकती है।

Read more news click here :- Jallikattu in Tamilnadu : 15 जनवरी से आयोजित किया जाएगा जल्लीकट्टू, तैयारियां हुई पूरी………

आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज का बयान

आरटीओ प्रवर्तन संदीप कुमार पंकज ने बताया कि चेकिंग अभियान के दूसरे दिन नाबालिगों के वाहन चलाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्हें सिर्फ हिदायत नहीं दी जाएगी। सात जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नाबालिगों के स्कूटी, बाइक, कार या अन्य वाहन चलाने पर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वाहन मालिक के खिलाफ 25 हजार रुपये का जुर्माना या तीन साल की जेल के साथ ही वाहन का रजिस्ट्रेशन एक साल के लिए निरस्त किया जाएगा। यदि आज से 7 जनवरी के चेकिंग के दौरान कोई युवक व युवती जो 18 वर्ष से कम होंगे गाड़ी चलाते पाए गए तो उनके अभिभावक को भी 3 साल की जेल तथा ₹25000 का जुर्माना किया जाएगा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग