नई दिल्ली :- आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले के खिलाफ भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।
वीरेंद्र सचदेवा का बयान
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की बहनें एक बहन के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने आई है। स्वाति मालीवाल जो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं, लगातार महिलाओं के सुरक्षा की बात करती रही हैं। अगर वे ही सुरक्षित नहीं हैं और वह भी मुख्यमंत्री आवास के अंदर तो आप दिल्ली की हालत समझ सकते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री मुंह में दही जमाकर बैठे हैं हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं। उनके सांसद संजय सिंह इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास में अभद्रता हुई है कितना समय चाहिए आपको कार्रवाई करने के लिए? क्यों अरविंद केजरीवाल पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराते?
सदन में हुआ हंगामा
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को न्याय दिलाने के लिए सीडीपी सदन में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हंगामा हुआ। हंगामे के कारण मेयर को दो मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
एक संवाददाता सम्मेलन में कहा गया कि मंगलवार को स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी। जब डाइंग रूम में बैठी थी। तभी वैभव कुमार गलत हरकत की। जिससे अरविंद केजरीवाल ने घटना से प्रभावित होकर संज्ञान लिया। और न्याय दिलाने को कहा।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में यह घटना घटी है, मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे तो वे सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़े, उन्होंने चूड़ियां क्यों पहन रखी है? वे जवाब दें कि उनके घर में जो घटना घटी उसके लिए जिम्मेदार कौन है और वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना को 50 घंटे हो गए संज्ञान लेने में कितना समय लगता है? अरविंद केजरीवाल के सामने यह घटना घटी है और वे खुद संदेह के घेरे में हैं इसलिए वे अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







