जयपुर (राजस्थान):- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में श्री भैरों सिंह शेखावत स्मारक पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत को उनकी पुण्य तिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आइए जानते हैं इनके बारे में
भैरों सिंह शेखावत राजनीतिक क्षेत्र के बहुत बड़े सितारा थे। इन्होंने भारत के 11वें उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। अगस्त 2002 से इन्होंने अपना कार्यभार संभाला । भैरों सिंह शेखावत भारतीय जनता के सदस्य थे। इन्होंने 1977 व1980, 1990 से 1992 और 1993 से 1998 राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इन्हें वर्ष 2003 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
प्रारम्भिक जीवन
भैरोंसिंह शेखावत का जन्म तत्कालिक जयपुर रियासत के गाँव खाचरियावास में हुआ था। यह गाँव अब राजस्थान के सीकर जिले में है। इनके पिता का नाम श्री देवी सिंह शेखावत और माता का नाम श्रीमती बन्ने कँवर था। गाँव की पाठशाला में अक्षर-ज्ञान प्राप्त किया।
हाई-स्कूल की शिक्षा गाँव से तीस किलोमीटर दूर जोबनेर से प्राप्त की, जहाँ पढ़ने के लिए पैदल जाना पड़ता था। हाई स्कूल करने के पश्चात जयपुर के महाराजा कॉलेज में दाखिला लिया ही था कि पिता का देहान्त हो गया और परिवार के आठ प्राणियों का भरण-पोषण का भार किशोर कंधों पर आ पड़ा, फलस्वरूप हल हाथ में उठाना पड़ा। बाद में पुलिस की नौकरी भी की; पर उसमें मन नहीं लगा और त्यागपत्र देकर वापस खेती करने लगे।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







