बड़ी खबर
Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग Varanasi news :- 44वें दीक्षांत समारोह की सफलता के कर्मयोगियों का सम्मान, कुलपति ने 150 से अधिक संविदा कर्मियों को किया सम्मानित Kulgaam Terror Attack :- कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के 21 वर्षीय युवक की मौत, एक साल पहले ही हुई थी शादी

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बांग्लादेश में हो रहे हिन्दूओं के नरसंहार के विरोध में हिन्दू आक्रोश रैली कल…

बांग्लादेश में हो रहे हिन्दूओं के नरसंहार के विरोध में हिन्दू आक्रोश रैली कल…

हिंदू आक्रोश रैली : बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन आंदोलन में हिंदू, सिक्ख, बौद्ध, जैन तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे हत्या, लूटपाट, आगजनी, महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार तथा श्रद्धा के केंद्र मंदिरों के विध्वंशीकरण एवं जबरन धर्म परिवर्तन के विरोध में कल दिनांक 24 अगस्त 2024 दिन शनिवार को दोपहर 2:00 बजे से हिंदू रक्षा समिति एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा आक्रोश प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया है। हिंदू रक्षा समिति के संयोजक शुभम मिश्रा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समाज हिंदू, बौद्ध, जैन, सिख व अन्य अल्पसंख्यकों को समाप्त करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए विवश किया जा रहा है, माताओं-बहनों की अस्मिता लूटी जा रही है तथा धार्मिक स्थलों को विध्वंश व आग के हवाले किया जा रहा है तथा उनकी संपत्तियों लूटी जा रही हैं। उपरोक्त अमानवीय कृत्यों से संपूर्ण हिंदू समाज दुखी व आक्रोशित है। अतः बांग्लादेश के नाकाम अंतरिम सरकार एवं जिहादी आक्रांताओं के विरोध में हिंदू रक्षा समिति एवं सर्व हिंदू समाज द्वारा कल दोपहर 2:00 बजे से आक्रोश प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन घंटाघर के मैदान में किया गया है। जिसका संपूर्ण समर्थन मिर्जापुर के प्रतिष्ठित संस्थानों, विद्यालयों, प्रतिष्ठानों को बंद करके लोगों द्वारा किया गया है। लायंस स्कूल, सेमर्फोर्ड स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, एसएन पब्लिक स्कूल, डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल व अन्य विद्यालयों ने लिखित रूप से विद्यालय बंद कर इस आक्रोश प्रदर्शन का समर्थन किया है। हिंदू रक्षा समिति एवं सर्व हिंदू समाज ने आवाहन किया है कि संपूर्ण हिंदू समाज इस आक्रोश प्रदर्शन एवं रैली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर हिंदू शक्ति का परिचय कराए, जिससे बांग्लादेश में रह रहे हिंदू समुदाय को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए बांग्लादेश के अन्तरिम सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया जा सके।

Unnao News : चार और बचे हुए डिप्थीरिया के शिकार, टीम पहुंची असोहा…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग