भुवनेश्वर (ओडिशा): भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2024 में 82.27 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।
फेडरेशन कप 2024 में मेन्स जेवलिन थ्रो में 82.27 मीटर के साथ गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा, “प्रतियोगिता बहुत अच्छी रही… मुझे अच्छा लग रहा है क्योंकि मैं लंबे समय के बाद भारत में खेला हूं और कई लोग समर्थन करने आए।
आपकों बता दें कि भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 27वें नेशनल फेडरेशन कप में दमदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है । तीन साल बाद घर पर खेलने उतरे इस स्टार एथलीट ने 82.27 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड पर कब्जा जमाया और देश और अपने राज्य का नाम फक्र उठा दिया।
कॉम्पिटिशन में कर्नाटक के डीपी मनु ने सिल्वर मेडल जीता, वहीं महाराष्ट्र के उत्तम बालासाहेब पाटिल तीसरे स्थान पर रहे। पहले स्थान पर स्वर्ण पदक जीता।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







