Home » राजनीति » नरेंद्र मोदी ने घाटकोपर में किया रोड शो

नरेंद्र मोदी ने घाटकोपर में किया रोड शो

मुंबई(महाराष्ट्र):-  नरेंद्र मोदी ने घाटकोपर में रोड शो किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस भी मौजूद हैं। मुंबई मेट्रो लाइन के अधिकारी ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड़ शो से पहले शाम छः बजे तक सभी मेट्रो सेवा बंद कर दी गयी।

मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं मुंबई में गुब्बारे, पेरागलाइडर व ड्रोन पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेशों में उड़ने वाली सभी चीजों का उपयोग करके आंतकवादी व असमाजिक गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की।

आपकों बता दें कि यह रोड़ शो मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला रोड़ होगा। ये मुंबई के उत्तर पूर्वी भाग में होगा। आपकों बता दें कि भारतीय जनता पार्टी व‌‌ शिवसेना लोकसभा चुनाव में तीन तीन सीटों से लड़ेंगी।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड़ शो पश्चिमी मुंबई के अशोक सिल्क मील शुरू होते होते श्रेयस टाकिज से होते हुए सर्वोदय सिग्नल से आगे बढ़ेगी। रोड़ शो का समापन पार्श्वनाथ चौक पर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड़ शो लगभग तीन किलोमीटर लम्बा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली देखते हुए यातायात दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे क्षेत्र में कुछ घंटे सड़कें बंद रहेंगी।

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार पीयूष गोयल ने कहा कि आज 140 करोड़ देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग