बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » अपराध » घोर कलयोग ! मां ने अपने ही बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा…

घोर कलयोग ! मां ने अपने ही बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा…

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के एक गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक मां ने अपने मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला और पूछने पर बताया कि वह खुद भी मरना चाहती थी।

राधिका नाम किस महिला ने पहले अपने बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा फिर उनको जलाने की कोशिश भी की और फिर घर से फरार हो गई।

पुलिस ने दोनों मासूमों की लाशों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान 2 वर्षीय देव और 5 वर्षीय नैना के रूप में हुई है। मामला देवरी के वॉर्ड 4  का है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि राधिका मानसिक बीमार रहती है तो कुछ लोगों ने कहा कि उसका किसी शख्‍स के साथ अवैध संबंध (Extra Marital Affair) थे। कुछ लोग तो  ये भी बता रहे है कि राधिका और दोनों बच्‍चों को उसका पति राहुल किसी और को बेच दिया था। वहीं पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/unnao-news-दही-थाना-क्षेत्र-में-लखन/

घर के अंदर से आवाज़ और धुएं से पड़ोसियों कीहुई जानकारी :

पडोसियों ने बताया कि गुरुवार को घर के अंदर से जब धुआं उठ रहा था, जिसकी जानकारी बच्चों के दादा को दी गई, और उसके बाद पड़ोसियों ने उठ रहे घुंए की वजह को जानने के लिए झोपड़ी की तरफ बढ़े और उन्होंने देखा कि घर के अंदर दोनों बच्चे लहूलुहान हालत में लेटे थे। वहीं, एक बच्चे का शरीर आग से झुलस गया था।

लोगों ने देखा कि घर के अंदर कुछ सामान जल रहा था, जिसको तुरंत पानी डालकर बुझाया गया। इसके बाद बच्चों के दादा घर पहुंचे और उन्होंने पिता और पुलिस (Madhya Pradesh Police) को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक बच्चों के पिता और दादाजी गांव से आधा किलोमीटर दूर ही एक होटल पर काम करते हैं। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। वहीं, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मां को तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर से गिरफ्तार कर लिया।

बार बार बयान बदलती रही मां 

पुलिस की पूछताछ में राधिका बार-बार शाम तक अपने बयान बदलती रही। पति से अलग होना चाहती थी इसलिए हत्या की। फिर कहा, वह खुद भी मरना चाहती थी। लेकिन बच्चों की हत्या के बाद मन बदल गया, सुसाइड (Suicide) करने की हिम्मत नहीं हुई। फिर कहा, पति ने जेवर गिरवी रखा था और उसे डर था कि वह कहीं बेच न दे। क्षेत्र में अब चर्चा है कि हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग भी एक कारण हो सकता है। वहीं चर्चा ये भी है कि राधिका और दोनों बच्चों को राहुल ने किसी को  बेच दिया था।

हत्या से पहले मिली थी एक एक युवक से

बच्चों की हत्या के पीछे यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिला की एक युवक से दोस्ती थी। जिस दिन बच्चों की हत्या हुई, उस दिन वह महिला से मिलने भी आया था। उसी दौरान बच्चे भी घर पर थे। बच्चों ने अपनी मां को दूसरे आदमी के साथ देख लिया होगा और महिला को इस बात का डर सता रहा होगा कि बच्चे कहीं उसके पिता को सब कुछ न बता दें। इसी बात से परेशान होकर दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया होगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Unnao news :- दही थाना क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाईवे पर डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, हुई महिला की मौत……

 

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग