Home » राजनीति » पांचवें चरण के मतदान में सितारों की उमड़ी भीड़

पांचवें चरण के मतदान में सितारों की उमड़ी भीड़

मुंबई (महाराष्ट्र):- पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। पांचवें चरण के चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.73% मतदान दर्ज किया गया।

कहा कितने प्रतिशत मतदान हुए दर्ज

बिहार 34.62%

जम्मू और कश्मीर 34.79%

झारखंड 41.89%

लद्दाख 52.02%

महाराष्ट्र 27.78%

ओडिशा 35.31%

उत्तर प्रदेश 39.55%

पश्चिम बंगाल 48.41%

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं ईसीसी का एक आइकन हूं वोट डालना हमारा पहला कर्तव्य है और लोगों को हमें जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो मतदाताओं को मतदान करने की अपील करता हूं। जिससे एक अच्छे भारत का निर्माण हो सके।

बालीवुड इंडस्ट्रीज से तमाम सितारे अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। अभिनेता जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह , अभिनेता संजय दत्त,अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन, अभिनेत्री विद्या बालन और तमाम सितारे वोट डालने पहुंचे। अभिनेता ऋतिक रोशन ने कहा, “वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं…”

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग