बड़ी खबर
Varanasi news :- 12 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का ऐतिहासिक दिन, संगोष्ठी में याद किए गए राजनारायण के संघर्ष Maggi controversy :- मैगी के पैकेट में कीड़ा मिलने से मचा हड़कंप, FSSAI के एक्शन से नेस्ले इंडिया की बढ़ीं मुश्किलें OTT update :- OTT पर इस वीकेंड मनोरंजन का डबल डोज, एक्शन से हॉरर तक ये नई फिल्में और सीरीज मचाएंगी धमाल Instagram :- विवाद के बाद सोशल मीडिया से गायब हुईं सेजल पवार, इंस्टाग्राम प्रोफाइल नहीं आ रही नजर Varanasi news :- चोलापुर पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में थे वांछित Varanasi news:- राजातालाब ओवरब्रिज के नीचे बदहाल मूत्रालय बना जनसमस्या, जीर्णोद्धार के लिए नेशनल मीडिया हेल्पलाइन ने बीडीओ व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, की बनवाने की मांग

Home » राष्ट्रीय » Telecom bill 2023 : आज टेलीकॉम बिल को राज्यसभा में भी मिली मंजूरी, राष्ट्रपति करेंगे मंजूर…….

Telecom bill 2023 : आज टेलीकॉम बिल को राज्यसभा में भी मिली मंजूरी, राष्ट्रपति करेंगे मंजूर…….

नई दिल्ली :- आज टेलीकॉम बिल 2023 को राज्यसभा में पारित किया गया था जहां टेलीकॉम बिल 2023 को राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार बुधवार को लोकसभा से इस बिल को मंजूरी मिल चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक तीन नए आपराधिक विधेयक भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल को राज्य सभा में पेश कर दिया गया है। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ का मजाक बनाने और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा इसका वीडियो बनाने के खिलाफ भाजपा ने आज दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना दिया गया ।भाजपा नेता बांसुरी स्वराज ने कहा कि ‘विपक्ष ने लोकतंत्र का अपमान किया है। उपराष्ट्रपति की नकल ही नहीं उतारी गई है बल्कि उनका मजाक उड़ाया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि यह जाट समुदाय के बेटे का अपमान है, किसान के बेटे का अपमान है और उपराष्ट्रपति का अपमान है। ऐसे में भाजपा इसका विरोध क्यों नहीं करेगी?’ भाजपा राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही है।

गुरुवार को कांग्रेस के तीन सांसदों ने आसन के पास आकर तख्तियां दिखाईं और नारेबाजी की। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए ओम बिरला ने कहा कि सदस्य नियोजित तरीके से आकर आसन से कह रहे हैं कि उन्हें निलंबित कर दिया जाए, यह तरीका सही नहीं है। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने विपक्ष के प्रदर्शन पर कहा कि ‘जब जाट किसान गाजीपुर में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और भाजपा सरकार पुलिस से लाठी इस्तेमाल करने को कह रही थी, तब किसानों या जाटों का अपमान नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें- Dunki movie released : रिलीज की गई शाहरुख खान की फिल्म डंकी, जालंधर के एक घर से प्रेरित होकर बनाई थी स्टोरी……………… 

जुड़े रहिए ट्विटर पेज पर हमारे साथTwitter

देश और दुनिया की अन्य तमाम और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग