Home » मनोरंजन » Stardom webseries : आर्यन खान की वेब सीरीज स्टारडम पेश करेगी शाहरुख खान की निजी जिंदगी……….

Stardom webseries : आर्यन खान की वेब सीरीज स्टारडम पेश करेगी शाहरुख खान की निजी जिंदगी……….

Stardom webseries मुम्बई: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज स्टारडम अपने पिता की जिंदगी पर आधारित करके बनाई जा रही है। अरमान लगाया जा रहा है कि इस वेब सीरीज में रणबीर कपूर की भी एंट्री होगी। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही अपनी वेब सीरीज ‘स्टारडम’ के साथ बतौर निर्देशक बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रहे हैं। ये वेब सीरीज ग्लैमर जगत के स्याह-सफेद चेहरों को सामने लाने का दावा करती है। इस वेब सीरीज को लेकर एक अंदरूनी खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक इसे शाहरुख खान की रीयल स्टोरी पर बेस्ड बताया जा रहा है। यह वेब सीरीज रियल स्टोरी पर आधारित रहेगी। आर्यन खान इसमें मुख्य रोल निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही रणबीर कपूर का भी इस वेब सीरीज में होना लगभग तय है।

यह भी पढ़ें :- Noida News: 5 करोड़ के जाली नोट के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा……..

खबरों की मानें तो यह वेब सीरीज की कहानी एक दिल्ली के लड़के पर बेस्ड है, जो फिल्म इंडस्ट्री में कड़े संघर्ष के बाद बड़ा नाम कमाता है। पहली नजर में ही ये कहानी शाहरुख खान की जर्नी याद दिलाएगी।

आर्यन खान की इस वेब सीरीज ‘स्टारडम’ में छह एपिसोड होंगे और इस वेब सीरीज को आर्यन खान ने बिलाल सिद्दीकी के सहयोग से लिखा है। यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएगी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग