Home » खेल » Shubham Pundir :- Ranji Trophy शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर 284/2, कर्नाटक पर पहले दिन दबाव

Shubham Pundir :- Ranji Trophy शुभम पुंडीर के शतक से जम्मू-कश्मीर 284/2, कर्नाटक पर पहले दिन दबाव

Shubham Pundir :- रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक के खिलाफ 2 विकेट पर 284 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही और कमरान इकबाल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद यावर हसन और शुभम पुंडीर ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की मजबूत साझेदारी की। यावर हसन शानदार लय में नजर आए और शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन कर्नाटक के तेज गेंदबाज Prasidh Krishna की शॉर्ट गेंद पर स्लिप में खड़े KL Rahul ने उनका कैच लपक लिया। हसन 88 रन बनाकर आउट हुए।

पुंडीर का क्लासिक शतक, कर्नाटक के गेंदबाजों पर दबदबा

हसन के आउट होने के बाद शुभम पुंडीर ने अनुभवी पारस डोगरा के साथ मिलकर कर्नाटक के गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट से दूर रखा। हालांकि डोगरा 9 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए, जिसके बाद अब्दुल समद मैदान पर आए।
अब्दुल समद ने अपने स्वाभाविक आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और ढीली गेंदों पर खुलकर शॉट लगाए। दूसरी ओर पुंडीर ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए शानदार शतक पूरा किया। उन्होंने मिड-विकेट के ऊपर छक्का लगाकर अपना सैकड़ा पूरा किया। समद ने भी अर्धशतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर का स्कोर 284/2 रहा और टीम पूरी तरह मैच पर पकड़ बनाए हुए है। कर्नाटक की ओर से दोनों विकेट प्रसिध कृष्णा ने ही झटके।

दूसरे दिन कर्नाटक की चुनौती

अब दूसरे दिन कर्नाटक की कोशिश जल्दी विकेट लेकर मैच में वापसी करने की होगी, जबकि जम्मू-कश्मीर बड़ी बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। शुभम पुंडीर की यह पारी फाइनल जैसे बड़े मंच पर उनके करियर की यादगार पारियों में गिनी जाएगी।

T20 World Cup 2026 Super 8:- WI vs ZIM मैच से खुलेगी टीम इंडिया की किस्मत, इस टीम की जीत से आसान हो जाएगी सेमीफाइनल की राह

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग