Home » बिहार » शिवहर » Sheohar News :- लवली आनंद का बड़ा बयान, बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार!

Sheohar News :- लवली आनंद का बड़ा बयान, बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार!

Sheohar News  :- आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जदयू सांसद लवली आनंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है और नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।

सांसद लवली आनंद ने कहा कि पिछले कई वर्षों में बिहार में लगातार विकास हुआ है। उन्होंने कहा —

> “बीते 25 से 30 वर्षों में बिहार ने काफी तरक्की की है और आने वाले समय में भी विकास की गति और तेज होगी। नौजवानों को रोजगार मिलेगा, नए उद्योग लगेंगे और राज्य आत्मनिर्भर बनेगा।”

सांसद ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि

> “जनता ही जीताती है, खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर देने से कुछ नहीं होता। जनता का जो जनसैलाब हर सभा में उमड़ रहा है, वही बता रहा है कि इस बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनने जा रही है।”

लवली आनंद ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता विकास, सुशासन और स्थिरता के लिए इस बार भी एनडीए को ही चुनने जा रही है।

📰 मुख्य बातें:

जदयू सांसद लवली आनंद का बयान — “फिर से नीतीश कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री”

विपक्ष पर हमला — “जनता ही जीताती है, खुद घोषित करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बनता”

रोजगार और उद्योग को लेकर किया भरोसा

जनता के जनसैलाब को बताया एनडीए की जीत का संकेत

JEE Main 2026 :- इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी — JEE Main 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू!

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग