Rashmika Mandana :- लेक सिटी में तीन दिन का निजी समारोह, करीबी मेहमानों की मौजूदगी में होगी ‘VIROSH’ की वेडिंग
साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे राश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी से पहले राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुके हैं। दोनों को सोमवार सुबह उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यह जोड़ी 26 फरवरी को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेगी।
आलीशान होटल में होगा समारोह
सूत्रों के अनुसार, शादी समारोह उदयपुर के प्रतिष्ठित होटल Mementoes by ITC Hotels में आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिन का निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें करीब 50 करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। कुल मिलाकर लगभग 100 मेहमानों को निमंत्रण दिए जाने की खबर है। समारोह में तेलंगाना के कुछ राजनेताओं और फिल्म निर्देशकों की उपस्थिति की भी चर्चा है, जबकि बड़े फिल्मी सितारों के शामिल होने की संभावना कम बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर किया रिश्ते का ऐलान
लंबे समय से चल रही रिश्ते की अटकलों के बाद दोनों कलाकारों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने संबंध को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया। उन्होंने अपने संयुक्त संदेश में फैंस का आभार जताते हुए लिखा कि प्रशंसकों ने उन्हें ‘VIROSH’ नाम दिया और अब वे अपनी शादी को “Wedding of VIROSH” के रूप में मनाना चाहते हैं।
फिल्मों से शुरू हुई प्रेम कहानी
रश्मिका और विजय की पहली मुलाकात फिल्म Geetha Govindam के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों ने Dear Comrade में भी साथ काम किया। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई और दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की।
बताया जाता है कि 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में दोनों ने निजी रूप से सगाई की थी। शादी के बाद हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया जाएगा।
फैंस इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक








