बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » राष्ट्रीय » Ram mandir news : नोएडा के जटायु अयोध्या राम मंदिर में होंगे विराजमान : पीएम मोदी करेंगे पूजन, बनाने वाले राम सुतार को भी आया न्यौता ………

Ram mandir news : नोएडा के जटायु अयोध्या राम मंदिर में होंगे विराजमान : पीएम मोदी करेंगे पूजन, बनाने वाले राम सुतार को भी आया न्यौता ………

Ram mandir News : अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी जोरों से चल रही हैं। रामलला मंदिर में जटायु को भी स्थापित किया जाएगा। यह गौतमबुद्ध नगर के लिए काफी गर्व की बात है। यह जटायु की मूर्ति नोएडा में रहने वाले प्रसिद्ध और विख्यात मूर्तिकार राम सुतार ने बनाई है। इस नोएडा में बने जटायु को अयोध्या में कुबेर टीला पर स्थापित किया जाएगा। यह जटायु 20 फुट चौड़ा, आठ फुट ऊंचा और तीन टन से अधिक वजन का है।

TB Joshua : दुष्कर्म और गर्भपात से लेकर सब कुछ, पढ़िए नाइजीरियन पादरी की जुल्म भरी दुनिया की पूरी कहानी…………… – Suryodaya Samachar

अयोध्या पहुंची जटायु की प्रतिमा

अयोध्या में रामलला मंदिर का उद्घाटन आगामी 22 जनवरी 2024 को होगा। इस दौरान भगवान राम से जुड़ी अन्य प्रतिमाएं भी स्थापित हो रही हैं। अयोध्या में राम सुतार द्वारा निर्मित जटायु को भी स्थान दिया गया है। जटायु की इस प्रतिमा को बनाने वाले राम सुतार और उनके बेटे अनिल सुतार ने बताया कि जटायु की प्रतिमा का निर्माण कर वह अयोध्या भेज चुके हैं।

राम सुतार और उनके बेटे को अयोध्या बुलाया

अयोध्या राम मंदिर में पर कुबेर टीला पर इस प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जटायु का भी पूजन करेंगे। राम सुतार के बेटे अनिल सुतार ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के लिए हमें बुलाया गया है। एक या दो दिन में हमें निमंत्रण पत्र मिल जाएगा।

कौन हैं राम सुतार

राम सुतार को पद्म श्री, पद्म भूषण और टैगोर कल्चरल सम्मान मिल चुका है। मंगोलियन सरकार भी उन्हें सम्मानित कर चुकी है। गुजरात में 182 मीटर ऊंचे स्टेच्यू ऑफ युनिटी का निर्माण भी राम वी सुतार ने ही किया है। दिल्ली की दस फीट लंबी गोविंद वल्लभ पंत की कांस्य प्रतिमा, बिहार में कर्पूरी ठाकुर, अनुग्रह नारायण सिन्हा की मूर्ति, अमृतसर में महाराजा रणजीत सिंह की 21 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter  

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग