बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » विदेश » Qatar news : कतर में फंसे 8 पूर्व भारतीय कर्मियों को मिली राहत, फैसले के खिलाफ 2 महीने तक कर सकते हैं अपील…………..

Qatar news : कतर में फंसे 8 पूर्व भारतीय कर्मियों को मिली राहत, फैसले के खिलाफ 2 महीने तक कर सकते हैं अपील…………..

नई दिल्ली :- कतर में फंसे 8 भारतीय नौसेना के जवानों को राहत भरी खबर मिली है। आठ पूर्व कर्मियों की कानूनी टीम को फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए लगभग दो महीना का समय भी दिया गया है। भारतीय नौसेना के जेल में बंद आठ पूर्व कर्मियों की कानूनी टीम को कतर की अपीलीय अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब से 2 महीने तक सभी पूर्व कर्मी अपील कर सकते हैं।

Read more :- Jhansi News : पति की थम चुकी थी सांस… पत्नी ने समझा नींद , ट्रेन में 12 घंटे तक सफर करती रही लाश – Suryodaya Samachar

कतर की अपीलीय अदालत ने पिछले महीने जासूसी के एक कथित मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों की मौत की सजा को कम कर दिया था और उन्हें अलग-अलग अवधि के लिए जेल की सजा सुनाई थी। इस फैसले को लेकर काफी चर्चा की जा रही थी। यह फैसला भारतीय नागरिकों के परिवारों के सदस्यों द्वारा एक अन्य अदालत के पहले के आदेश के खिलाफ अपील दायर करने के कुछ सप्ताह बाद आया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि आदेश के खिलाफ कतर की सर्वोच्च अदालत में अपील दायर करने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए हमारे साथ……………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग