Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur news :- थाना अहरौरा साइबर टीम द्वारा WhatsApp पर निमत्रण पत्र भेजकर हुई ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 1,04,997/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

Mirzapur news :- थाना अहरौरा साइबर टीम द्वारा WhatsApp पर निमत्रण पत्र भेजकर हुई ठगी की घटना से सम्बन्धित ₹ 1,04,997/- को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

Mirzapur news :- विनोद कुमार निवासी टिकरा खडण्जा थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की सूचना दिनांक 08 अगस्त को थाना अहरौरा की साइबर सेल में दी गई।

जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के ह्वाटसप पर शादी का निमंत्रण कार्ड भेजा गया आवेदक के कार्ड देखने के बाद एक स्कैनर खुला जिसके बाद आवेदक का मोबाइल स्विचऑफ हो गया जब आवेदक अपना मोबाइल ऑन किया तो उसके मोबाइल से कुल धनराशि 1,04997 की राशि डेविट के मैसेज आने लगे। इस संबंध में आवेदक का शिकायत NCRP पोर्टल पर दर्ज किया गया । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा की साइबर सेल टीम द्वारा जांच प्रारंभ की गई है। थाना अहरौरा की साइबर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त जाँच के दौरान कटी सम्पूर्ण धनराशि 1,04997/- आवेदक के खाते वापस कराए गये ।

खाते में पैसे वापस आने पर आवेदक द्वारा थाने पर उपस्थित होकर मीरजापुर पुलिस के पुलिस उच्चाधिकारी एवं साइबर क्राइम टीम थाना अहरौरा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया गया। आवेदक को साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर सम्बन्धी होने वाली ठगी से जागरुक किया गया व और भी लोगों को उनके द्वारा साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु बताये जाने की बात बताई गई ।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग