Mirzapur News :- मगनदीवाना पहाड़ के पास स्थित ग्राम धुरिया की पत्थर खदान में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में कार्य कर रहे मजदूर जयहिंद यादव की फोकलैण्ड मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और लापरवाही से चल रही मशीनरी के विरोध में नारेबाजी करने लगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि खदान मुंशी द्वारा घटना को छिपाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन भीड़ बढ़ते देख वह मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को खदान परिसर में ही रखकर खदान मालिक को बुलाने और मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवज़ा दिलाने की मांग की।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि खदानों में लगातार हो रहे हादसों से लोगों में भारी रोष है। खदान संचालकों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने और विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
Mirzapur News :- भारतीय किसान यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







