Khalilabad :- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत खलीलाबाद में अधिकृत वेंडर ‘अतुल पावर मोशन’ का उद्घाटन शुक्रवार दोपहर 12 बजे पूर्व बसपा विधायक भगवान दास ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अख्तर खान समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगवान दास ने कहा कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना आम लोगों को सोलर पैनल के जरिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने और बढ़ते बिजली बिलों से राहत दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर न केवल आर्थिक बचत संभव है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम योगदान दिया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने घरों में सोलर सिस्टम लगवाकर आत्मनिर्भर ऊर्जा की ओर कदम बढ़ाएं। कार्यक्रम के दौरान योजना से जुड़ी प्रक्रियाओं और सब्सिडी की जानकारी भी साझा की गई।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि ‘अतुल पावर मोशन’ के माध्यम से क्षेत्र में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







