India vs Australia (IND vs AUS) 5th Test Day 2 Highlights: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में जारी है। शनिवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन है। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 181 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं।
दूसरे दिन का खेल खत्म
भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को चार रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में भारतीय टीम की कुल बढ़त 145 रन की हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी।
IND vs AUS Live Score: पंत की आक्रामक बल्लेबाजी
भारत ने चार विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं। फिलहाल पंत 18 गेंद में 34 रन और जडेजा आठ गेंद में दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंत ने वेबस्टर के 18वें ओवर में लगातार तीन चौके जड़े। वह आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम इंडिया की बढ़त 100 रन के पार जा चुकी हैं।
Benefits of male semen :- जानिए पुरुषों के वीर्य के फायदे, लड़कियां अक्सर करती हैं ignore
IND vs AUS Live Score: पंत का अर्धशतक
सिडनी में पंत का तूफान देखने को मिल रहा है। उन्होंने 29 गेंद में अर्धशतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक रहा। पंत ने पहली गेंद से ही पांचवां गियर अपनाया है। उन्होंने पारी को 22वें ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए। पहला छक्का लगाते ही उनका अर्धशतक पूरा हुआ। पंत इस पारी में अपने पुराने अंदाज में दिख रहे हैं और गेंद उनके बल्ले पर सही कनेक्ट हो रही है। पंत की इस सीरीज में आलोचना हो रही थी, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला है। पंत और जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 46 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने चार विकेट पर 124 रन बना लिए हैं और टीम इंडिया की बढ़त 128 रन की हो चुकी है।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा आठ रन और वॉशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह छह रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलैंड ने अब तक चार विकेट लिए हैं, जबकि कमिंस और वेबस्टर को एक-एक विकेट मिला।

Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक



