Home » शिक्षा » Galgotias University :- प्रतिनिधि के बयान से घिरा गलगोटिया विश्वविद्यालय, माफी के साथ स्टॉल खाली

Galgotias University :- प्रतिनिधि के बयान से घिरा गलगोटिया विश्वविद्यालय, माफी के साथ स्टॉल खाली

Galgotias University :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘रोबोटिक डॉग’ को लेकर उपजे विवाद के बाद गलगोटिया विश्वविद्यालय ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए घटना के लिए खेद जताया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया कि गलत दावा संस्थान की आधिकारिक मंशा नहीं था और पारदर्शिता व शैक्षणिक जिम्मेदारी के प्रति उसकी प्रतिबद्धता कायम है। आयोजकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए संस्थान ने भारत मंडपम में आवंटित अपना स्थान भी खाली कर दिया है।

विश्वविद्यालय का पक्ष
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एन.के. गौर ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि किसी भी प्रकार का भ्रामक दावा करना संस्थान की नीति के विपरीत है। उन्होंने बताया कि पवेलियन में मौजूद एक प्रतिनिधि को उत्पाद की तकनीकी उत्पत्ति की पूरी जानकारी नहीं थी। अति उत्साह में कैमरे के सामने दिए गए उनके बयान तथ्यात्मक रूप से गलत साबित हुए।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संबंधित प्रतिनिधि मीडिया से बातचीत के लिए अधिकृत नहीं थीं।

चीनी कंपनी के उत्पाद को लेकर बढ़ा विवाद
मामला तब तूल पकड़ गया जब यह सामने आया कि जिस ‘रोबोटिक डॉग’ को विश्वविद्यालय की उपलब्धि बताया गया, वह दरअसल एक चीनी कंपनी का उत्पाद है। इस खुलासे के बाद विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा।

p

ओरियन’ रोबोटिक डॉग से शुरू हुआ विवाद
विवाद की शुरुआत तब हुई जब विश्वविद्यालय में संचार की एक प्राध्यापक ने मीडिया से बातचीत के दौरान ‘ओरियन’ नामक रोबोटिक डॉग को संस्थान के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस द्वारा विकसित बताया था। बाद में दावे पर सवाल उठे और तकनीकी स्रोत को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोहराया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आंतरिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

YouTube Outage: अचानक ठप हुआ यूट्यूब, लाखों यूजर्स प्रभावित, कुछ घंटों बाद सेवा बहाल

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग