बड़ी खबर
Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता NEET UG 2026 Re-Exam: री-एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र जारी, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका Shushant Singh :- सुशांत के घर में अदा शर्मा का सादा जीवन, बिना फर्नीचर के रहने की वजह जानकर चौंके फैंस 8वां वेतन आयोग :- 8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी उम्मीद, फिटमेंट फैक्टर बढ़ा तो ₹45 हजार तक पहुंच सकती है बेसिक सैलरी सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें

Home » मनोरंजन » Dulhaniya 3 : फिल्म दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट की जगह जानवी कपूर वरुण धवन के साथ आएंगी नजर………….

Dulhaniya 3 : फिल्म दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट की जगह जानवी कपूर वरुण धवन के साथ आएंगी नजर………….

नई दिल्ली :- जल्द ही वरुण धवन की फिल्म दुल्हनिया 3 की तैयारी पूरी हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है की दुल्हनिया 3 में वरुण धवन के साथ आलिया का होना लगभग मुश्किल ही है। वरुण धवन और आलिया भट्ट ने दुल्हनिया सीरीज़ की शुरुआत लगभग एक दशक पहले हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से की थी। इसके बाद इस सीरीज की बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज हुई, जिसने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दुल्हनिया सीरीज की इन दो फिल्मों के बाद अब धर्मा प्रोडक्शंस दुल्हनिया 3 की तैयारी में है। इस फिल्म को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आलिया भट्ट को हीरोइन के रूप में नहीं लिया गया है। कयास लगाया जा रहे हैं कि इस बार आलिया भट्ट की जगह जानवी कपूर नजर आएंगी।

Read more news click here :- CBSE board date sheet changed : सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट में किया गया संशोधन……….

नहीं मिलेगी आलिया वरुण की जोड़ी

मीडिया में फैल रही ताजा खबरों के मुताबिक, भले ही दर्शक दुल्हनिया 3 में आलिया-वरुण धवन की जोड़ी को दोबारा देखना चाहते हों, लेकिन मेकर्स ने आलिया की जगह नई एक्ट्रेस को कास्ट करने का फैसला किया है। दुल्हनिया 3 में आलिया भट्ट की जगह जान्हवी कपूर नजर आएंगी। दरअसल, साल 2024 आलिया भट्ट के लिए काफी व्यस्त साल होने वाला है।

ऐसे में धर्मा प्रोडक्शन ने फैसला किया है कि वे दुल्हनिया सीरीज के लिए आलिया की जगह जान्हवी कपूर को साइन करेंगे और इस फिल्म फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाएंगे। दुल्हनिया 3 वरुण धवन और आलिया भट्ट की एक साथ तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले ये दोनों कलाकार नितेश तिवारी विवाद में नजर आए थे।

डायरेक्टर शशांक जुड़े रहेंगे फिल्म से

भले ही दुल्हनिया 3 से आलिया भट्ट को हटा दिया गया है लेकिन डायरेक्टर शशांक खेतान इस फिल्म से जुड़े रहेंगे। शशांक ने दुल्हनिया सीरीज की पहली दो फिल्मों का निर्देशन किया है। सुनने में आ रहा है कि दुल्हनिया 3 की कहानी का पहली दो फिल्मों से कोई लेना-देना नहीं होगा। मेकर्स दुल्हनिया 3 को बिल्कुल नई कहानी और नए किरदारों के साथ बनाएंगे। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू होगी।

ट्विटर पर जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश-विदेश की अन्य खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग