Home » व्यापार » Budget 2024 : 2024 के बजट में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी ज्यादा छुट्टियां………

Budget 2024 : 2024 के बजट में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी ज्यादा छुट्टियां………

Budget 2024

Budget 2024 :- कर्मचारियों की अर्जित अवकाश (Earned Leave) छुट्टियां 240 से बढ़कर 300 हो सकती है। मोदी सरकार कर्मचारियों के अर्जित अवकाश बढ़ाने को लेकर जल्द फैसला कर सकती है। सरकार लेबर कोड के नियमों में बदलाव को लेकर श्रम मंत्रालय, लेबर यूनियन और उद्योगजगत के प्रतिनिधियों के बीच काम के घंटे, सालाना छुट्टियों, पेंशन, पीएफ, टेक होम सैलरी, रिटायरमेंट आदि को लेकर नए नियमों पर कई फैसले कर चुकी है और कुछ लेना अभी बाकी हैं। इसमें कर्मचारियों की Earned Leave 240 से बढ़ाकर 300 किये जानें की मांग की गई थी। इस बार उम्मीद है कि बजट में इसे लेकर कुछ बात हो सकती है।

Budget 2024

HDFC Bank का मोबाइल ऐप हो सकता है बैन, जानें चालू करने का तरीका……. – Suryodaya Samachar

Budget 2024 : बढ़ेगी Earned Leaves

लेबर यूनियनों से जुड़े लोग चाहते हैं Earned leave की सीमा 240 से बढ़ाकर 300 दिन कर दी जाए। संसद से श्रम सुधारों से जुड़े नए कानून सितंबर 2020 में पास हुए थे। अब केंद्र सरकार की कोशिश है कि इन्हें जल्द से जल्द लागू किया जाए। हालांकि सरकार इन्हें जल्द से जल्द लागू करना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं कर पाई है। अब इस बार उम्मीद है कि सरकार बजट में इस बारे में कुछ ऐलान कर सकती है।

होंगे ये बदलाव

लेबर कोड के नियमों में बेसिक सैलरी कुल वेतन का 50% या अधिक होना चाहिए। इससे ज्यादातर कर्मचारियों के वेतन का स्ट्रक्चर बदल जाएगा। बेसिक सैलरी बढ़ेगी तो PF और ग्रेच्युटी में कटने वाला पैसा बढ़ जाएगा। इससे हाथ में आने वाली सैलरी कम हो जाएगी। हालांकि, PF बढ़ सकता है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news click continue to our channel………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग