BSNL Recharge offer :- स्वतंत्रता दिवस और स्वदेशी जागरूकता अभियान के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक योजना ‘फ्रीडम प्लान’ लॉन्च किया है। इस योजना के तहत वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और गाजीपुर के सभी बीएसएनएल उपभोक्ता सेवा केंद्रों पर मात्र ₹1 में नया बीएसएनएल सिम उपलब्ध कराया जाएगा।
फ्रीडम प्लान की मुख्य विशेषताएं
₹1 में नया सिम या मौजूदा नंबर को बीएसएनएल में पोर्ट करने की सुविधा
नया सिम या पोर्टिंग पर पहला रिचार्ज भी मात्र ₹1 में
30 दिनों की वैधता के साथ
2GB डाटा प्रतिदिन
100 SMS प्रतिदिन
असीमित वॉइस कॉलिंग
योजना की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2025
बीएसएनएल के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 5000 से अधिक सिम कार्ड बेचे जा चुके हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए जगह-जगह कैंप लगाकर और बीएसएनएल मोबाइल बैंक के माध्यम से भी सिम उपलब्ध कराया जा रहा है।
भारत नेट परियोजना के तहत नई योजनाएं
ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए बीएसएनएल ने संशोधित भारत नेट परियोजना के तहत वाराणसी के बड़ागांव ब्लॉक से ग्राम पंचायतों को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है। मौजूदा फाइबर नेटवर्क को अपग्रेड करते हुए नई ब्रॉडबैंड योजनाएं लॉन्च की गई हैं:
प्लान 5900 भारत नेट — 25 Mbps स्पीड, 100GB प्रतिमाह
प्लान 9900 भारत नेट — 40 Mbps स्पीड, 1200GB प्रतिमाह
(डाटा लिमिट के बाद स्पीड 4 Mbps हो जाएगी)
असीमित वॉइस कॉल सुविधा
कनेक्शन पूरी तरह निशुल्क लगाया जाएगा

रोजगार के अवसर
बीएसएनएल इन योजनाओं के जरिए स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान कर रहा है।
कोई भी व्यक्ति या संस्था भारत फाइबर उद्यमी बनकर ग्राम पंचायत में इंटरनेट सेवाएं देकर लाभ कमा सकती है।
बीएसएनएल बिजनेस एसोसिएट के रूप में सिम बिक्री पर आकर्षक कमीशन प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन के लिए बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
Varanasi Crime News :- वाराणसी कैंट पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह में दो असलहा तस्कर गिरफ्तार
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







