Arjun Tendulkar :- क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी। हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें विवाह समारोह का निमंत्रण दिया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।
👰 कौन हैं सानिया चंडोक?
अर्जुन तेंदुलकर की होने वाली पत्नी सानिया चंडोक उनकी लंबे समय से मित्र रही हैं। दोनों ने 13 अगस्त 2025 को सगाई की थी। सानिया एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से संबंध रखती हैं और मशहूर उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। उनका परिवार आतिथ्य और फूड इंडस्ट्री समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

सानिया ने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से पूरी की है। वे खुद भी एक उद्यमी हैं और मुंबई में स्थित प्रीमियम पेट स्पा और स्टोर ‘Mr. Paws’ की संस्थापक हैं। सोशल मीडिया पर सानिया और अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर के बीच अच्छी बॉन्डिंग की झलक भी देखने को मिलती है।
🏏 अर्जुन तेंदुलकर का क्रिकेट सफर
बाएं हाथ के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
22 प्रथम श्रेणी मैचों में 48 विकेट और 620 रन
23 लिस्ट ए मुकाबलों में 25 विकेट और 155 रन
आईपीएल में अर्जुन ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था। अब तक 5 मैचों में 3 विकेट ले चुके हैं। आईपीएल 2026 में वे लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते नजर आएंगे।
अर्जुन और सानिया की शादी क्रिकेट और उद्योग जगत की चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है। फैंस को इस खास मौके का बेसब्री से इंतजार है।
Ehsan adil : USA टीम में बड़ा बदलाव, जसदीप सिंह चोटिल, एहसान आदिल को मिला मौका
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






