बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » राज्य » कोलकाता रेप केस के बाद यूपी सरकार ने लिया कड़ा फैसला, अब महिलाओं का ओवर टाइम खत्म, यूपी पुलिस छोड़ेगी घर…

कोलकाता रेप केस के बाद यूपी सरकार ने लिया कड़ा फैसला, अब महिलाओं का ओवर टाइम खत्म, यूपी पुलिस छोड़ेगी घर…

Uttar Pradesh News :उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक नया कदम उठाया है। कोलकाता में हुए एक रेप केस के बाद राज्य सरकार ने महिलाओं के प्रति सुरक्षा उपायों को और सख्त करने का निर्णय लिया है। अब अगर महिलाएं देर रात काम से लौट रही हैं और उन्हें कोई साधन नहीं मिल रहा है, तो यूपी पुलिस उन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने का काम करेगी।

यूपी पुलिस महिलाओं को सुरक्षित छोड़ेगी घर

इस नई व्यवस्था के अनुसार, अगर महिलाएं रात में ओवरटाइम करके घर जाने में असमर्थ हैं, तो वे यूपी पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसके लिए पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क कर महिलाओं को पुलिस की गाड़ी द्वारा उनके घर तक छोड़ा जाएगा। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है ताकि रात के समय किसी भी असुरक्षा की स्थिति से बचा जा सके।

महिलाओं को समय से ज्यादा काम नहीं कराया जाएगा

कोलकाता रेप केस को देखने का बाद सरकार का रुख सख्त हो गया है और उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि महिला की सुरक्षा और कानूनी समानता सर्वोपरि हो।सचिव ने निर्देश दिया कि ड्यूटी पर महिला से तय समय से ज्यादा काम न लिया जाए। साथ ही साथ उन्हें वक्त पर छोड़ दिया जाए ताकि घर समय पर पहुंच सकें। नौकरी देने वाला महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करेगा। महिलाएं जहां पर काम करेगी वहां सीटी सीसीटीवी कैमरे कंट्रोलरूम और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती आवश्यक है। साथी जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें आईडी कार्ड दिया जाएगा और अनिवार्य रूप से पहनना होगा।

अपर गृह सचिव ने जारी किया निर्देश

उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने विभिन्न कार्यालयों, प्रतिष्ठानों व स्वास्थ्य संस्थानों में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश में कहा गया कि रात में आने-जाने के दौरान उनके सुरक्षा प्रबंधों का नियमित जांच किया जाएगा। महिलाओं के ऑफिस में अलग और सुरक्षित रेस्ट रूम और टॉयलेट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कार्यालय में यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध व निवारण) अधिनियम-2013 के तहत एक आंतरिक शिकायत समिति के गठन व अन्य निर्देशों का भी पालन करना अनिवार्य होगा।

योगी सरकार का यह फैसला महिलाओं के लिए सुरक्षा के प्रति बढ़ती चिंताओं के चलते लिया गया है, और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना और अपराधों को रोकना है।

Kolkata Rape Case : सीबीआई को पूर्व प्रिंसिपल और 4 डॉक्टरों पर पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी मिली…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग