बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » खेल » भारतीय हॉकी टीम इतिहास रचने से चूकी, पेरिस ओलंपिक में सेमिफाइनल में हारी…

भारतीय हॉकी टीम इतिहास रचने से चूकी, पेरिस ओलंपिक में सेमिफाइनल में हारी…

पेरिस ओलंपिक 2024 : भारतीय हॉकी टीम जर्मनी से सेमिफाइनल में हार गई। पेरिस ओलंपिक में हॉकी टीम 3–2 से हारी, भारत का सपना चकनाचूर हो गया।

हार्दिक फूट फूट कर रोने लगे 

टीम इंडिया की इस हार से कोच बहुत नाराज़ हुए, गुस्से में उन्होंने पिचबोर्ड फेंक दिया। करोड़ों लोगों का सपना टूट गया।पिचबोर्ड को सिर के ऊपर ले जाते हैं फिर एक झटके में उसे मैदान पर फेंक देते हैं। फुल्टन के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें कि क्रेग फुल्टन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पुरुष फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं। वह आयरलैंड हॉकी टीम के पूर्व कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने पिछले साल भारतीय टीम जॉइन की थी। फुल्टन की इस निराशा के बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश और हार्दिक सिंह काफी निराश नजर आए। हरमन का भी एक फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें वह सिर पर हाथ रखकर घुटनों के बल बैठे नजर आते हैं। वहीं हार्दिक फूट-फूटकर रोते हैं।

इंडिया इस तरह चूकी 

भारतीय हॉकी टीम ने खेल की शुरुआत अच्छी की थी। उसने जर्मनी को पहले क्वार्टर में दबाव में रखा। टीम इंडिया ने लगातार पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किए। जिसमें से उसने एक को गोल में तब्दील किया। इसके बाद जर्मनी का नया रूप सामने आया , जर्मनी ने दो गोल किए। हाफ टाइम तक जर्मनी 2-1 से आगे रही। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए दूसरा गोल जमा दिया, इससे स्कोर 2-2 से बराबर हो गया, लेकिन चौथे और अंतिम क्वार्टर में खेल पूरी तरह से बदल गया। जर्मनी के अटैक के आगे भारतीय डिफेंस कमजोर नजर आई फिर  भारतीय टीम को आखिरी मिनटों में गोल करने का मौका मिला, लेकिन वह वापसी नहीं कर सकी। इस तरह टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा।

आशा अभी भी बाकी है

सेमीफाईनल के बाद अभी भी आशा की किरण नजर आ रही है । टीम इंडिया अभी भी पदक लाने की दौड़ में है। ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर सकती है।भारतीय टीम का सामना स्पेन से होगा। जिसमें जीत दर्ज कर टीम इंडिया ब्रॉन्ज मेडल ला सकती है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक्स में भारत ने 41 साल का सूखा खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया था। खास बात यह है कि भारत ने जर्मनी को हराया था ।

यह भी पढ़ें: Paris Olympic highlights : विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित करने के बाद क्यूबा की युस्नेलिस गुज़मान लोपेज़ लेंगी उनकी जगह….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग