बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » अपराध » प्रेमी जस्सी ने बुलाया तलाकशुदा प्रेमिका को मिलने और हुआ कुछ ऐसा कि जान से मार डाला…

प्रेमी जस्सी ने बुलाया तलाकशुदा प्रेमिका को मिलने और हुआ कुछ ऐसा कि जान से मार डाला…

लुधियाना (पंजाब) : पंजाब के लुधियाना में एक दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के गिल रोड पर रेलवे लाइन के पास एक संदीप कौर नाम की महिला की गला रेत के हत्या कर दी गई।

पता लगा है कि संदीप के प्रेमी जसवीर सिंह उर्फ़ ( जस्सी ) ने कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, उसकी कार और संदीप की स्कूटी भी बरामद कर ली है।

जस्सी और संदीप कौर पिछले 10 वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे। संदीप की एक 13 साल की बेटी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी जस्सी शादीशुदा भी है और उसके दो बच्चे हैं। जस्सी को शक था कि संदीप किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध में है और वह कनाडा जाना चाहती थी, जिसे जस्सी स्वीकार नहीं कर पा रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों में झगड़ा चल रहा था।

पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो जस्सी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी 2 देव सिंह ने बताया कि जस्सी और संदीप का सोशल मीडिया के जरिए दोस्ताना संबंध था, और दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। हालांकि जस्सी को संदीप की शादी का पता था, फिर भी उसने संदीप से संबंध बनाए रखे। संदीप का तलाक सात साल पहले ही हो चुका था और जस्सी ने उसके बावजूद भी किसी और से शादी कर ली थी।

पिछले कुछ समय से जस्सी को संदीप के किसी अन्य युवक से संबंध होने का शक था और वह कनाडा जाने की योजना को लेकर भी चिंतित था। संदीप ने रविवार को गुरुद्वारा साहिब  में माथा टेकने की योजना बनाई, और जस्सी को मिलने बुलाया। इस मुलाकात के दौरान कनाडा जाने के मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जस्सी ने संदीप को अपनी कार में बैठाकर गिल रोड रेलवे लाइन के पास ले गया, जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जस्सी ने बहस के दौरान संदीप का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव वहीं फेंककर फरार हो गया।

इसको भी पढ़ें: Unnao News: भाजपा जिला अध्यक्ष व सदर विधायक ने किया विशाल तिरंगा यात्रा के सेल्फी पॉइंट का शुभारंभ…

पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर केस दर्ज किया, महिला के फोन की कॉल्स डिटेल्स, आसपास के सीसीटीवी से पुलिस आरोपी जस्सी तक पहुंच गई और गिरफ्तार किया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग