बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » Uncategorized » Savan Shivratri 2024 : आज है सावन शिवरात्रि पंडित प्रदीप मिश्रा जी के साथ आज करें रुद्राभिषेक live…

Savan Shivratri 2024 : आज है सावन शिवरात्रि पंडित प्रदीप मिश्रा जी के साथ आज करें रुद्राभिषेक live…

पंडित प्रदीप मिश्रा जी ( सीहोर वाले ) : प्रसिद्ध शिवपुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी आज सावन की शिवरात्रि पर ऑनलाइन रुद्राभिषेक करने वाले हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि सभी भक्त घर बैठे ऑनलाइन तरीके से देखकर घर पर ही भगवान शिव का महारूद्राभिषेक कर सकते हैं। इस महारूद्राभिषेक में जो पूजन सामग्री लगने वाली है उसकी लिस्ट भी पंडित प्रदीप मिश्रा ने बता दी है। ऑनलाइन महारूद्राभिषेक का सीधा प्रसारण आस्था चैनल, यूट्यूब और फेसबुक पर शाम 7 बजे से शुरू होगा।

महारुद्राभिषेक में लगेगी यह पूजन सामग्री : 

पूजा करने से पहले आप यह सामग्री लेकर अवश्य बैठे । सामग्री इस प्रकार है :

मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग , एक लोटा जल, गेहूं के 21 दाने, 5 कमल गट्टे, चावल के 108 दाने, 21 काली मिर्च, 1 चुटकी काला तिल, 1 धतूरा, 7 बेलपत्र, 7 शमी पत्र, 7 लाल फूल, 7 पुष्प सादे, दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल, शक्कर, इत्र, 3 गोल सुपारी, रोली और कलावा, अबीर, गुलाल, पीला चंदन, कपूर, 2 दीपक घी के (एक जलाकर रखने के लिए और एक आरती के लिए),2 जनेऊ (एक गणेश जी के लिए और एक शिवजी के लिए), लौंग, इलायची, पान के पत्ते, 5 फल, मिठाई, धूपबत्ती।

मिट्टी का शिवलिंग फल से बना कर रख लें।

मंत्र : श्री शिवाय नमस्तुभ्यम

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग