बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » केदारनाथ में फटा बादल, मंदाकिनी में आई बाढ़, गौरीकुंड में मची अफरा-तफरी…….

केदारनाथ में फटा बादल, मंदाकिनी में आई बाढ़, गौरीकुंड में मची अफरा-तफरी…….

केदारनाथ (उत्तराखंड):- उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश कहर बरपा रही है। केदारनाथ क्षेत्र में बादल फटने की सूचना मिली है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ गया है। गौरीकुंड में अपना तफरी का माहौल है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बताया गया है कि की रात नौ बजे के करीब अचानक गौरीकुंड के पास मंदाकिनी नदी का जलस्तर भारी बारिश के बाद अचानक बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई है। इस सूचना के बाद मौके पर एसडीआरएफ को रवाना कर दिया गया है ।

केदारनाथ मार्ग में काफी बड़ा बोल्डर आने से रेलिंग और रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है। सुरक्षा के लिहाज से यात्रियो को फिलहाल सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है। पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग में भारी बारिश हो रही है। भीमबली-जंगलचट्टी के बीच भूस्खलन की सूचना मिली है। बिजली और कनैक्टिविटी न होने से पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। 250 यात्रियों को भीमबली में रोका गया है। जबकि पूरे यात्रा मार्ग पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

केदारनाथ-यमुनोत्री चारधाम यात्रा रोकी

उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद पर्वतीय इलाकों में आफत बरस रही है। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि केदारनाथ और यमुनोत्री पैदल रूट पर भारी बारिश के बाद यात्रा रोक दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहरा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक जनीहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। उधर सूत्रों ने बताया कि सुरकंडा के पास भी बादल फटा है।

सीएम ने आपदा कंट्रोल रूम से ली अपडेट

उत्तराखंड में पिछले कई घंटे से हो रही तेज बारिश के बाद कई क्षेत्रों में अतिवृष्टि की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच लगातार आपदा कंट्रोल रूम से भारी बारिश का अपडेट लेते रहे। मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में ही एनडीआरएफ असैा एसडीआरएफ को अलर्ट पर रखा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों की जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मॉनीटरिंग कर रही हैं। वह भी जिलाधिकररियों से लगातार अपडेट ले रहे हैं।

For read more news still continue to our website – suryodayasamachar

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग