बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » शिक्षा » पेपर लीक में अगर एजेंसी दोषी पाई गई तो भरना होगा उसे पूरा परीक्षा का खर्च…

पेपर लीक में अगर एजेंसी दोषी पाई गई तो भरना होगा उसे पूरा परीक्षा का खर्च…

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) : पेपर लीक कराने वालों व सॉल्वर गिरोह पर अब कठोर कार्यवाही होगी  । इस उद्देश्य से मंगलवार को विधानसभा में उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) विधेयक 2024 पारित किया गया. पेपर लीक की गंभीरता को देखते हुए इसकी प्रभावी जांच का निर्णय भी लिया गया है. नए कानून के तहत पेपर लीक मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक करेंगे ।

यह भी पढ़ें : शिल्पा शिंदे का कहना है कि केकेके 14 पर असीम रियाज़ को ‘उकसाया गया, तंग किया गया’: वह आक्रामक नहीं थे

वसूला जाएगा पूरा खर्च….

पेपर लीक कराने में एजेंसी की भूमिका सामने आने पर उससे पूरी परीक्षा का खर्च वसूले जाने का प्रावधान किया गया है ।  संसदीय कार्य व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह कानून पारदर्शी व निष्पक्ष परीक्षाएं संपन्न कराने में सहयोगी होगा । साथ ही शैक्षणिक योग्यता बढ़ाने के लिए किसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्हें दंड से मुक्त रखा गया है । जो परीक्षार्थी शैक्षणिक, तकनीकी, व्यवसायिक या अन्य योग्यता प्राप्त करने के लिए किसी सार्वजनिक परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करता पकड़ा जाएगा, उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी । ऐसे मामले में उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा । उसे एक वर्ष के लिए अगली परीक्षा में भाग लेने से रोक दिया जाएगा ।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग