बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » Uncategorized » क्वाड मीटिंग से पहले टोक्यो में विदेश मंत्री जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाकात…

क्वाड मीटिंग से पहले टोक्यो में विदेश मंत्री जयशंकर और ब्लिंकन की मुलाकात…

Tokyo : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को टोक्यो में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की और क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों तथा द्विपक्षीय संबंधों पर व्यापक चर्चा की।

  • दोनों नेताओं की मुलाकात क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई है।
  • उन्होंने एक्स  पर एक पोस्ट में लिखा, “हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी व्यापक चर्चा हुई।

चर्चा  का विषय :

  • कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों के बच्चों ने गांधीजी की पसंदीदा प्रार्थना, “रघुपति राघव राजा राम” को गाया।
  • इस कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने महात्मा गांधी को एक “वैश्विक प्रतीक” कहा और कहा कि उनके जीवन भर के संदेश “कालातीत” हैं।
  • जयशंकर के अनुसार, गांधी के बिना, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम “काफी लंबा” चलता या “एक अलग दिशा” में चला जाता।

क्या है क्वाड ??? 

चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच एक रणनीतिक सुरक्षा वार्ता है, जो सदस्य देशों के बीच वार्ता द्वारा कायम रहती है। नवंबर 2017 में, देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए एक नई रणनीति विकसित करने हेतु क्वाड की स्थापना के लंबे समय से लंबित प्रस्ताव को आकार दिया। दक्षिण चीन सागर प्रशांत और हिंद महासागर के बीच के जंक्शन पर स्थित है। चीन दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान समुद्री क्षेत्र पर अपना दावा करते है ।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग