बड़ी खबर
Suneil Anand Death :- देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का 70 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्मों से दूरी के बाद मार्शल आर्ट में बनाई अलग पहचानa Ramayana Trailer Release :- 30 जुलाई को आएगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, ‘Spider-Man के साथ सिनेमाघरों में होगी पहली झलक Bansuri Swaraj :- लोकसभा में बांसुरी स्वराज का Gen-Z अंदाज, एंटी-पेपर लीक बिल पर बोलीं— ‘मोदी जी क्लॉक्ड इट’ Sreelekha Mitra :- NEET आंदोलन के पोस्टर विवाद में बढ़ीं अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा की मुश्किलें, शिकायतों के बीच WhatsApp स्टेटस से फिर छिड़ी बहस S27 Ultra :- Samsung Galaxy S27 Pro और S27 Ultra की बैटरी डिटेल्स लीक, मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी क्षमता Ajit Agarkar :- बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शिक्षा क्षेत्र में रखेंगे कदम, पत्नी संग शुरू करेंगे नया प्री-स्कूल

Home » राजनीति » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर बनाया एक नया रिकॉर्ड, 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर बनाया एक नया रिकॉर्ड, 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा किया पार

New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले नेता बन गए हैं। दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नरेंद्र मोदी की अच्छी खासी फॉलोइंग है।सोशल मीडिया पर फॉलोइंग के मामले में दूसरे नेता इनसे बहुत पीछे हैं।

दूसरे नेताओं से बहुत आगे मोदी

सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग के मामले में दूसरे नेता मोदी से बहुत दूर हैं। विपक्षी नेता राहुल गांधी के एक्स 26.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के 27.5 मिलियन, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव के 19.9 मिलियन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 7.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लालू प्रसाद यादव को एक्स 6.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

पिछले तीन साल में खूब बढ़े फॉलोअर्स

फॉलोइंग के मामले में नरेंद्र मोदी भारतीय नेताओं से तो आगे हैं ही, विदेशी नेताओं में इनका मुकाबला करने वाला कोई नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन कई विदेशी नेता मोदी से बहुत पीछे हैं। जो बिडेन के वर्तमान में 38.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात यह है कि पिछले तीन सालों में पीएम मोदी के एक्स हैंडल पर लगभग 30 मिलियन यूजर्स की प्रभावशाली वृद्धि देखी गई है।

अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर भी जलवा

नरेंद्र मोदी का जलवा सिर्फ एक्स तक ही सीमित नहीं है। इन्हें फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अच्छी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम पर मोदी के 91.2 मिलियन, फेसबुक पर 49 मिलियन और यूट्यूब पर 24.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं वॉट्सऐप चैनल पर भी इन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

  • एक्स (पूर्व में ट्विटर) – 100 मिलियन
  • इंस्टाग्राम- 91.2 मिलियन
  • यूट्यूब- 24.9 मिलियन
  • फेसबुक- 49 मिलियन
  • वॉट्सऐप- 13 मिलियन 

For read more news click here 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग