Home » राजनीति » वंदे भारत ट्रेन, राजमार्गों-हवाई अड्डों का निर्माण… केंद्र ने स्टालिन को क्यों गिनाई 10 साल के विकास की गाथा……….

वंदे भारत ट्रेन, राजमार्गों-हवाई अड्डों का निर्माण… केंद्र ने स्टालिन को क्यों गिनाई 10 साल के विकास की गाथा……….

चेन्नई (तमिलनाडु):- केंद्र सरकार ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। स्टालिन ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र द्वारा परियोजनाओं की मंजूरी में तमिलनाडु की उपेक्षा की जा रही है। इस पर केंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का का बयान सच्चाई से कोसों दूर है। तमिलनाडु में रिकॉर्ड संख्या में केंद्रीय परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। किसी भी राज्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

10 सालों में केंद्र ने किया काफी विकास

सीएम के आरोपों को खारिज करते हुए केंद्र सरकार ने बताया कि वर्तमान में एनडीए सरकार ने पिछले 10 सालों में तमिलनाडु में रेलवे, राजमार्गों, हवाई अड्डों और सामाजिक और ग्रामीण क्षेत्रों की योजनाओं और परियोजनाओं के बजट में काफी वृद्धि की है।

रेलवे के लिए सरकार ने आवंटित किया करोंड़ों का बजट

केंद्र सरकार के अनुसार, ‘2009 से 2014 के बीच रेलवे विकास के लिए तमिलनाडु को आवंटित बजट औसतन लगभग 879 करोड़ रुपये हुआ करता था। अब केंद्र ने 2024-25 में राज्य को रेलवे के लिए 6,331 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है।’

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग