नई दिल्ली:- नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को मौन साधे 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। उन्हीं के आधिकारिक आवास पर जब वे मौजूद थे तभी उनके OSD ने स्वाति मालीवाल के साथ बद्तमीज़ी की जो आम आदमी पार्टी की ही राज्यसभा सांसद हैं। मैं हैरान हूं कि अरविंद केजरीवाल चुप क्यों है।
आपकों बता दें कि कल संजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि यह घटना सत्य है, अभी तक आम आदमी पार्टी ने सिर्फ इस घटना की निंदा की अरविंद केजरीवाल ने कार्रवाई क्यों नहीं की? अरविंद केजरीवाल अगर अपने ही आवास पर अपनी ही पार्टी की महिला सांसद की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं सकते तो दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा क्या सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला का बयान
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर कहा कि अगर एक मुख्यमंत्री के सामने या उनकी शय पर ऐसी घटना हो रही है तो आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ता दिल्ली में महिलाओं के लिए कितना बड़ा खतरा हैं जो महिला नेता मुखर होकर अलग-अलग विषयों पर बात करती हैं वो अपने विषय पर चुप हो गईं? निश्चित ही उन पर कोई दबाव है… साफ है कि न तो अरविंद केजरीवाल खुद कार्रवाई करवा रहे हैं और शायद अरविंद केजरीवाल की टीम ऐसा दबाव डलवा रही है कि स्वाति मालीवाल कुछ बोल नहीं पा रही है। आज आम आदमी पार्टी आम आदमी पार्टी’ नहीं बल्कि ‘महिला विरोधी अराजकतावादी पार्टी’ बन चुकी है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में यह घटना घटी है, मुख्यमंत्री वहां मौजूद थे तो वे सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़े, उन्होंने चूड़ियां क्यों पहन रखी है? वे जवाब दें कि उनके घर में जो घटना घटी उसके लिए जिम्मेदार कौन है और वे क्या कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना को 50 घंटे हो गए संज्ञान लेने में कितना समय लगता है? अरविंद केजरीवाल के सामने यह घटना घटी है और वे खुद संदेह के घेरे में हैं इसलिए वे अपनी चुप्पी नहीं तोड़ रहे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की बहनें एक बहन के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने आई है। स्वाति मालीवाल जो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं, लगातार महिलाओं के सुरक्षा की बात करती रही हैं। अगर वे ही सुरक्षित नहीं हैं और वह भी मुख्यमंत्री आवास के अंदर तो आप दिल्ली की हालत समझ सकते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री मुंह में दही जमाकर बैठे हैं, हाथों में चूड़ियां पहनी हुई हैं।
उनके सांसद संजय सिंह इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री आवास में अभद्रता हुई है, कितना समय चाहिए आपको कार्रवाई करने के लिए? क्यों अरविंद केजरीवाल पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराते।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







