झुंझुनू(राजस्थान):- कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है, बचाव अभियान जारी है। मणिपाल अस्पताल के डॉक्टर पुनीत ने बताया कि जिन 3 घायलों को लेकर आया गया है वो सभी सामान्य हैं। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। सभी को भर्ती करवा दिया गया है। जैसे-जैसे वहां लोगों को बचाया जा रहा है वैसे-वैसे घायलों को एम्बुलेंस द्वारा यहां पर लाया जा रहा है मुख्यता सभी के पैर में फ्रैक्चर है।
नीमकाथाना कलेक्टर शरद मेहरा दिया बयान
नीमकाथाना कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि 10 लोगों को बचा लिया गया है, 5 लोग अब भी अंदर हैं। बचाए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है। बचाव अभियान जारी है और उम्मीद है कि अगले 2-3 घंटों में बचाव अभियान पूरा हो जाएगा। इसकी जांच की जाएगी ताकि आगे ऐसी कोई घटना न हो। लिफ्ट करीब 200 मीटर की ऊंचाई से गिरी थी।
भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर ने जताया दर्द
भाजपा नेता धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि बहुत तेज़ी से काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक लिफ्ट की रस्सी टूटने के कारण यह हादसा हुआ। बचाव अभियान रात से जारी है, तीन फेज़ में बचाव अभियान हुआ है। पहले फेज में 3, दूसरे में 5 और तीसरे में 2 लोगों को बाहर निकाला गया है। 5 लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। कोई हताहत नहीं हुआ है, सबके पैर में चोट आई है।
राजस्थान नीमकाथाना SP प्रवीण नायक ने बताया कि अब तक कुल 10 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी 5 लोगों के लिए बचाव अभियान जारी है। कल लिफ्ट की रस्सी टूटने से लिफ्ट नीचे गिर गई थी लिफ्ट गिरने की वजह से लोगों को चोटें आई हैं।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







