बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news :- अजगैन क्षेत्र में एक गांव में नहीं थी लाइट देर, रात युवक घर में घुसा और फिर किया दुष्कर्म…………

Unnao news :- अजगैन क्षेत्र में एक गांव में नहीं थी लाइट देर, रात युवक घर में घुसा और फिर किया दुष्कर्म…………

Unnao news :- अजगैन क्षेत्र की एक महिला ने गांव के युवक पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध पर चाकू से कई वार करने का आरोप लगाया है। थाना पुलिस के टरकाने पर एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपित पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति मुंबई में रहकर नौकरी करता है। वह गांव में दो बच्चों के साथ अकेली रहती है। तीन दिन पहले दीपक नाम का युवक अंधेरे का फायदा उठा रात में घर में घुस आया और चाकू दिखा दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर शरीर में कई वार कर जान की धमकी देकर भाग निकला।

अगले दिन थाना जाकर पुलिस को आपबीती बताई तो पुलिस ने जांच की बात कह चलता कर दिया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने एसओ अजगैन अवनीश सिंह को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। एसओ ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित दीपक के विरुद्ध घर में घुसने, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास व जान से मारने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

महिला से छेड़छाड़ का आरोप, चार पर रिपोर्ट दर्ज

बिहार क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 फरवरी की शाम करीब आठ बजे गांव के योगेश उर्फ गोलू, मनीष, अमर बहादुर व विजय बहादुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग