Home » Uncategorized » UP Police Bharti : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने वालों को मिल रही है यह बड़ी राहत|

UP Police Bharti : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने वालों को मिल रही है यह बड़ी राहत|

प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए जिले में भी 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें से नौ परीक्षा केंद्र संभल तहसील क्षेत्र में स्थित हैं। ऐसे में यह परीक्षा शनिवार और रविवार को दो दिन आयोजित होगी, जिसमें हजारों की संख्या में परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

 

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या परीक्षार्थियों को न हो इसके लिए जिला प्रशासन के साथ साथ परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं। इस पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के संभल तहसील क्षेत्र में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से तथा दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से आयोजित की जाएगी।

 

ऐसे में बिजली विभाग की ओर से भी तैयारियां की जा रही हैं, जिसमें परीक्षा केंद्रों से जुड़े उपकेंद्रों में परीक्षा के दौरान बिना किसी आपात स्थिति के शट डाउन न देने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षा कक्ष में प्रकाश संबंधी कोई दिक्कत परीक्षाथियों को न हो।

 

विभाग के अधिशासी अभियंता नवहन गौतम ने इसके लिए सभी उप खंड़ अधिकारियों के साथ ही उपकेंद्र प्रभारियों को इसके लिए निर्देशित कर दिया है, जिससे वह परीक्षा समय में किसी भी लाइन स्टाफ को बिना आपात स्थिति के शट डाउन न दें।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग