बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » राष्ट्रीय » New Year 2024: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नोएडा में लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, आज इन सड़कों पर जाने से बचें………..

New Year 2024: नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नोएडा में लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन, आज इन सड़कों पर जाने से बचें………..

New Year celebrations in Noida : सेक्टर 37 की ओर से आकर जीआईपी व गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर बनी पार्किंग में वाहन जा सकेंगे। मॉल के सामने नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी।

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर सेक्टर-18 समेत विभिन्न मॉल व बाजारों के आसपास वाहनों की आवाजाही शाम चार बजे से रोक लग जाएगी। वहीं कुछ मार्गों को एक तरफ से वाहन जा सकेंगे। इसके अलावा मेट्रो स्टेशन, मॉल, बाजार के आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव ने बताया कि रविवार को सेक्टर-18 व आसपास के मॉल और पब में आने वाले चालक अपने वाहनों को सेक्टर-18 मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर सकेंगे। अट्टापीर चौक से होकर एचडीएफसी बैंक कट से मल्टीलेवल पार्किंग में प्रवेश कर सकेंगे। नर्सरी तिराहा से अट्टा चौक और सेक्टर-18 मेट्रो की ओर और वापसी में सेक्टर-18 से अट्टा चौक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है। गुुरुद्वारे के आगे एफओबी से पहले व बाद में सेक्टर 18 में जाने वाले दोनों कट को बंद रहेंगें। सेक्टर-18 मेट्रो के नीचे से सेक्टर-18 की ओर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- *फूलगोभी ही नहीं उसके डंठल भी बनाए स्वादिष्ट पकवान…… – Suryodaya Samachar*

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/2023/12/31/फूलगोभी-ही-नहीं-उसके-डंठल/

जीआईपी और गार्डन गलेरिया के पास व्यवस्था

सेक्टर 37 की ओर से आकर जीआईपी व गार्डन गलेरिया मॉल के अंदर बनी पार्किंग में वाहन जा सकेंगे। मॉल के सामने नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लॉजिक्स मॉल के निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा कर सकेंगे। वहीं स्काई वन व स्टर्लिंग मॉल के सामने यातायात की अधिकता होने पर हाजीपुर चौक व लोटस ब्लू वर्ड तिराहा से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग