Home » विदेश » Li sun qun death : दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सुन क्यून का हुआ निधन, अपनी कार में पाए गए मृत……………

Li sun qun death : दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सुन क्यून का हुआ निधन, अपनी कार में पाए गए मृत……………

नई दिल्ली :- दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली सुन क्यून का बुधवार (27 दिसंबर) को निधन हो गया। वे 48 वर्ष के थे। अभिनेता अपनी कार में मृत पाए गए। फिल्म पैरासाइट में अपने अभिनय से उन्होंने दुनियाभर में खास पहचान बनाई थी। अभिनेता को कथित तौर पर सियोल के सेओंगबुक जिले में उनकी कार में बेहोश पाया गया था, जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय पुलिस को आत्महत्या का संदेह है। उन पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग मामले में जांच चल रही थी।

Read more at :- Salman Khan’s 58th birthday : सलमान खान आज मना रहे अपना 58वां जन्मदिन…….. – Suryodaya Samachar

कई दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसियों ने एक्स पर ली सन क्यून की मौत की खबर की पुष्टि की है। वे नशीली दवाओं के संदिग्ध उपयोग को लेकर जांच का सामना कर रहे थे। सोम्पी की एक रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को एक महिला का फोन आया, जिसने कहा कि उनके पति एक सुसाइड नोट लिखने के बाद घर से चले गए।

पुलिस ने पुष्टि की कि वे और कोई नहीं बल्कि ली सन क्यून ही थे। पुलिस ने बताया है कि उनकी पहचान की पुष्टि हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पुलिस को ली की कार के अंदर जले हुए चारकोल ब्रिकेट के सबूत मिले है। इसी वजह से पुलिस उनके आत्महत्या करने की आशंका जता रही है।

पूरा मामला 

सुन-क्युन एक पार्क में अपनी गाड़ी के अंदर बेहोशी की हालत में मिले थे। Yonhap न्यूज एजेंसी ने बताया कि 27 दिसंबर को ली को गाड़ी के अंदर मृत पाया गया था। ली की पत्नी को एक्टर के घर से निकलने के बाद एक नोट मिला था। उन्हें ये सुसाइड नोट की तरह लगा। फिर ली की पत्नी ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। लोकल पुलिस को ऐसी आशंका है कि एक्टर ने सुसाइड किया है। हालांकि अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए बने रहिए हमारे साथ…….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग